फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Demand to stop the rejection of illegal colonies

Udham Singh Nagar News: अवैध कॉलोनी के दाखिल खारिज पर रोक लगाने की मांग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Demand to stop the rejection of illegal colonies
काशीपुर। चांदपुर प्रतापपुर के पास स्थित 150 बीघा भूमि से हरे-भरे पेड़ काट कर कॉलोनी विकसित करने के मामले में शिकायतकर्ता ने प्रशासन से दाखिल-खारिज पर रोक लगाने की मांग की है। पत्र में कहा उक्त मामला एनजीटी में विचाराधीन है।
विज्ञापन


कुछ महीने पहले सामाजिक कार्यकर्ता हरदीप शर्मा ने एनजीटी को शिकायती पत्र भेजकर कहा था कि ग्राम चांदपुर स्थित एक भूमि में आम-लीची का बगीचा था। आरोप लगाया था कि कुछ लोगों ने कॉलोनी विकसित करने के लिए फलदार पेड़ों का काट दिया है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एनजीटी की टीम ने जांच के लिए टीम का गठन कर जांच शुरू करा दी। शिकायतकर्ता ने कुमाऊं कमिश्नर, जिलाधिकारी, एसडीएम व तहसीलदार को पत्र भेजकर प्लाटों में दाखिल-खारिज पर रोक लगाने की मांग की। उधर, तहसीलदार पंकज चंदौला ने बताया कि एनजीटी मामले की जांच कर रही है। मामले में सक्षम न्यायालय या उच्चाधिकारियों द्वारा स्टे नहीं होता, तब तक वह दाखिल-खारिज पर रोक नहीं लगा सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed