{"_id":"6824f222ae5764cd2a0eaa6d","slug":"demand-to-run-vande-bharat-train-from-ramnagar-to-delhi-kashipur-news-c-235-1-ksp1006-127030-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: रामनगर से दिल्ली के लिए वंदे भारत ट्रेन चलाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: रामनगर से दिल्ली के लिए वंदे भारत ट्रेन चलाने की मांग
Thu, 15 May 2025 01:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 15 May 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। काशीपुर डेवलपमेंट फोरम के अध्यक्ष राजीव घई ने सांसद अजय भट्ट व सांसद अनिल बलूनी के माध्यम से भारत सरकार के रेल मंत्री को मांग पत्र भेजकर रामनगर से दिल्ली के लिए वंदे भारत ट्रेन शुरू करने की मांग की। केडीएफ अध्यक्ष घई ने पत्र में कहा कि भारतीय रेल ने वंदे भारत जैसी आधुनिक ट्रेन का संचालन करके एक नई यात्रा संस्कृति की शुरूआत की है। उन्होंने कहा कि रामनगर उत्तराखंड का प्रमुख नगर है। यह कुमाऊं व गढ़वाल का प्रवेश द्वार होने के साथ विश्व प्रसिद्ध जिम कार्बेट नेशनल पार्क है। साथ ही यहां तीन सौ से अधिक रिसोर्ट हैं। पूरे साल यहां पर देश-विदेश के पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है। वहीं काशीपुर में औद्योगिक नगर के अलावा प्रमुख शिक्षण संस्थान जैसे आईआईएम आदि हैं। यदि वंदे भारत ट्रेन रामनगर से दिल्ली शुरू होती है तो यात्रियों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि रामनगर से सुबह और दिल्ली से शाम को इस ट्रेन का संचालन कराने से पर्यटन व औद्योगिक विकास को बल मिलेगा।
विज्ञापन