{"_id":"66a57955e9f57293af06f364","slug":"demand-to-improve-the-condition-of-bad-roads-rudrapur-news-c-242-1-rdp1004-113090-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: बदहाल सड़कों की दशा सुधारने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: बदहाल सड़कों की दशा सुधारने की मांग
Sun, 28 Jul 2024 04:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 28 Jul 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। शहर की बदहाल सड़कों से नगरवासियों का जीना मुहाल है। भाजपा नेता भारत भूषण नगरवासियों संग नगर निगम पहुंचे और प्रभारी नगर आयुक्त शिप्रा जोशी को ज्ञापन देकर टूटी-फूटी सड़कों के जीर्णोद्धार की मांग की।
शनिवार को नगर निगम की प्रभारी आयुक्त जोशी को दिए ज्ञापन में चुघ ने कहा कि अंबिका विहार भूरारानी में सड़कों की हालत बदतर हो गई है। बरसात होने के बाद जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। जिससे, लोगों का सड़क से निकलना दूभर हो जाता है। पिछले दिनों जलभराव के कारण करंट लगने से एक गाय की मौत भी हो गई थी। वहीं रामपुर रोड स्थित सोनिया होटल से लेकर प्रीत विहार तक डेढ़ सौ मीटर सड़कों में गड्ढे ही गड्ढे हैं। प्रभारी नगर आयुक्त ने मांग पर जल्द ही कार्यवाही का आश्वासन दिया। वहां राजकुमार कोली, दर्शन कोली, शिवकुमार, राजपाल, सत्येंद्र, महिपाल, पप्पू, केदार सिंह, लक्ष्मी, चंद्रा, हरीश, देव सिंह, किरन आदि थे।