फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Demand For Salary in Kashipur Factory

फैक्टरी से निकालने और वेतन न देने को लेकर श्रमिकों का प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Demand For Salary in Kashipur Factory
काशीपुर बाजपुर रोड इंडस्ट्रीयल स्टेट स्थित एक फैक्टरी गेट पर प्रदर्शनकरते श्रमिक। संवाद - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। तीन माह के बकाया वेतन के लिए श्रमिकों ने फैक्टरी गेट पर प्रदर्शन कर बकाया भुगतान दिलाने की मांग की। श्रमिकों ने श्रम प्रवर्तन अधिकारी से भी मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन

बाजपुर रोड इंडस्ट्रीयल स्टेट स्थित एक फैक्टरी के श्रमिक सोमवार को फैक्टरी के विरोध में उतर आए। श्रमिकों ने फैक्टरी के गेट पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनका कहना है कि तीन महीने से वेतन न मिलने के कारण उन्हें जीवनयापन करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कोई भी दुकानदार उन्हें उधार सामान देने के लिए तैयार नहीं हैं। फैक्टरी प्रबंधन का बर्ताव भी उनके प्रति ठीक नहीं है। बिना किसी सूचना के श्रमिकों को निकाल दिया गया है जबकि नियमानुसार ऐसा नहीं किया जा सकता। शिकायत दर्ज कराने के बावजूद फैक्टरी प्रबंधन मनमानी कर रहा है।
विज्ञापन

निकाले गए श्रमिकों के सामने अब जीवन यापन की समस्या हो गई है। फैक्टरी प्रबंधन उनकी बात सुनने के लिए तैयार नहीं है। अब फैक्टरी प्रबंधन श्रमिकों को वेतन देने से भी इनकार कर रहा है। वार्ता करने के बावजूद वेतन देने से इनकार किया गया। इस दौरान रजत कुमार, राहुल, अमित, अरुण, अरविंद प्रमोद, देवेंद्र, विपिन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed