फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Demand For Road in Jaspur

विधायक ने की स्वीकृत सड़कों के लिए पैसा जारी करने की मांग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Demand For Road in Jaspur
मुख्यमंत्री को अपनी मांगों का पत्र सौंपते विधायक आदेश चौहान। संवाद - फोटो : KASHIPUR
जसपुर। विधायक ने मुख्यमंत्री से भेंट कर बीते एक वर्ष से स्वीकृत सड़कों के निर्माण के लिए राशि अवमुक्त करने, जसपुर काशीपुर विधानसभा क्षेत्रों में चरम पर चल रहे नशे के कारोबार पर प्रतिबंध लगाने की मांग।
विज्ञापन

विधायक आदेश चौहान ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को पत्र देकर कहा कि उनकी विधानसभा क्षेत्र में कई सड़कें निर्माण के लिए एक वर्ष पूर्व स्वीकृत की गई थी। राशि अवमुक्त न होने के कारण सड़कों का निर्माण कार्य नहीं हो पाया है। इस कारण उनकी विधानसभा क्षेत्र के क्षेत्रवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने देवीपुरा मुरलीवाला होते हुए तालवपुर, देवीपुरा-कासमपुर-रहमापुर लिंक मार्ग, महुआडाबरा-सुरजननगर मार्ग से कासमपुर होते हुए जसपुर ठाकुरद्वारा मार्ग तक, नादेही रोड से कासमपुर मुरलीवाला होते हुए उत्तराखंड की सीमा तक, अमानगढ़ रोड से हजीरो गुरुद्वारे तक, बीएसवी इंटर कॉलेज से अहमदनगर होते हुए अमियावाला तक आदि 14 लिंक मार्गों का निर्माण कराने, उनके निर्माण के लिए राशि अवमुक्त कराने की मांग की। विधायक ने सीएम को बताया कि जसपुर, काशीपुर विधानसभा क्षेत्रों में नशे का कारोबार चरम पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नशे का कारोबार अब पुलिस के नियंत्रण से बाहर हो चुका है। उन्होंने नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए पुलिस टीमों का गठन करने की मांग की। विधानसभा क्षेत्र में आने का निमंत्रण दिया। विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री ने लड़कों के लिए राशि अवमुक्त करने, नशे के कारोबार पर प्रतिबंध लगाने के लिए कार्यवाही का आश्वासन दिया है। कहा कि विधानसभा क्षेत्र में आने का निमंत्रण उन्होंने स्वीकार कर लिया है। वहां गजेंद्र चौहान, राहुल गहलोत, नईम प्रधान, हिमांशु नंबरदार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed