{"_id":"611fed008ebc3e79db62bb57","slug":"demand-for-road-construction-rudrapur-news-hld435186296","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलरामनगर-खेमपुर मार्ग पर हुए गड्ढों में रोपे धान के पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलरामनगर-खेमपुर मार्ग पर हुए गड्ढों में रोपे धान के पौधे
विज्ञापन
गदरपुर के बलरामनगर खेमपुर लिंक मार्ग पर धान के पौधे रोपते लोग।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामनगर खेमपुर लिंक मार्ग में हुए गड्ढों में बारिश से पानी भर गया। इससे नाराज ग्रामीणों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गड्ढों में धान के पौधे लगाकर विरोध जताया। कहा कि कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय के विधानसभा क्षेत्र में स्थित सड़क दो बार मुख्यमंत्री की घोषणा होने के बावजूद नहीं बन सकी है। सड़क की मांग के लिए ग्रामीण खून से पत्र लिख चुके हैं।
शुक्रवार को खेमपुर की जिला पंचायत सदस्य सुमन सिंह और कांग्रेस के मीडिया कोऑर्डिनेटर प्रीत ग्रोवर की अगुवाई में कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने बदहाल सड़क पर धान रोपकर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि विकास की गंगा बहाने का दावा करने वाली भाजपा की डबल इंजन की सरकार जर्जर हाल में पहुंच चुके लिंक मार्ग की दशा सुधारने में कोई दिलचस्पी नहीं ले रही है। यह सड़क मंत्री पांडेय के क्षेत्र में आती है।
गड्ढों में तब्दील सड़क पर कई हादसे हो चुके हैं। यह सड़क करीब 20 से अधिक गांवों को जोड़ती है। इस सड़क पर कई उद्योगों के अलावा स्कूल भी स्थापित हैं। सड़क इतनी खराब हो चुकी है कि पैदल चलना भी दुश्वार हो गया है। बारिश में सड़क तलैया बन जाती है। वहां पर सांसद प्रतिनिधि भीम ठुकराल, यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, कांग्रेस नगर अध्यक्ष सिद्धार्थ भुसरी, मोहनीश चौधरी, डॉ. श्याम सिंह, रोबिन हंस, सुखदेव मेनी, रमेश धीर सहित अनेक मौजूद रहे।