फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Demand for regularization of 3500 employees

Udham Singh Nagar News: 3500 कर्मचारियों के नियमितिकरण की मांग

Sat, 08 Nov 2025 01:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 08 Nov 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Demand for regularization of 3500 employees

विज्ञापन
रुद्रपुर। परिवहन निगम में निजीकरण के चलते नौकरी गंवा चुके रोडवेज कर्मियों के सामने अपने परिवार के भरण पोषण समस्या खड़ी हो गई है। शुक्रवार को उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ के बैनर तले रोडवेज कर्मियों ने किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ को ज्ञापन देकर कर्मियों का नियमितिकरण कराने की मांग की।
रोडवेज कर्मियों का कहना है कि परिवहन निगम में प्राइवेटाइजेशन के नाम पर ट्रांसपोर्टरों के मनमाने रवैये के चलते पूर्व में सुचारु रूप से संचालित तमाम सेवाएं पूरी तरह से बाधित हो रही हैं। परिवहन निगम में कार्यरत करीब 3500 संविदा चालक और परिचालकों को नौकरी से हाथ धोना पड़ा है। निगम में निजीकरण के चलते कार्यशाला में काम करने वाले सैकड़ों कर्मियों की स्थिति भी आर्थिक रूप से दयनीय हो चली है।
विज्ञापन

मजदूर संघ के क्षेत्रीय मंत्री ललित मोहन पांडे ने बताया की ज्ञापन के माध्यम से मंडल में बसों की संख्या भी बढ़ाने की मांग की है ताकि अधिक से अधिक लोगों को रोजगार का सबल मिले और पर्वतीय मार्गों पर ठप हो चुकी बस सेवाएं सुचारु हों। ज्ञापन देने वालों में कार्यशाला शाखा मंत्री जगदीश चंद्र अधिकारी, रूप सिंह, योगेंद्र पाल, अवतार सिंह, नंद सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed