{"_id":"69e67be87f4ddf426b0e6619","slug":"demand-for-increasing-commercial-cylinders-and-png-connections-kashipur-news-c-235-1-ksp1007-141880-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन की हुई बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन की हुई बैठक
Tue, 21 Apr 2026 12:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 21 Apr 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन की काशीपुर शाखा की मासिक बैठक हुई। सचिव एसएस सिन्हा ने आठवें कमिशन की बैठकों और बैठक में होने वाली प्रगति, कार्रवाई की चर्चा की। उसमें हो रही देरी के बारे में चिंता जताते हुए सभी सदस्यों को उसकी प्रगति और प्रयासों की जानकारी दी। कोरोना काल में रुके हुए महंगाई भत्ते की मांग की। संगठन के अध्यक्ष सतपाल गुप्ता ने रेलवे पेंशनरों और कर्मचारियों को आ रही मेडिकल समस्याओं के बारे में सदस्यों को जानकारी दी। बैठक में जेपी यादव, मदन पाल, केके शर्मा, लालता प्रसाद, सुभाष घोषाल आदि रहे। संवाद
विज्ञापन