फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Demand for compensation by conducting a survey of the damage to the wheat crop

Udham Singh Nagar News: गेहूं की फसल के नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजा देने की मांग

Sat, 04 Apr 2026 01:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 04 Apr 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Demand for compensation by conducting a survey of the damage to the wheat crop
गदरपुर। बीते दिनों आई बारिश और तेज हवाओं ने क्षेत्र के किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। गेहूं की खड़ी फसल खेतों में गिर गई। किसानों को भारी नुकसान हुआ है। किसानों ने फसल का आंकलन कर मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन

खेमपुर, सेठवाला और खानपुर पश्चिम के किसानों ने कहा कि करीब दो सौ एकड़ से भी अधिक भूमि पर गेहूं की फसल पककर तैयार थी। आंधी और बारिश ने फसल को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया। किसानों ने कहा कि फसल गिरने से उत्पादन में भारी कमी आएगी और आर्थिक संकट गहराएगा। बसपा नेता चरणजीत सिंह ने कहा कि किसानों ने उधार रकम लेकर खेती में निवेश किया था। किसानों के लिए उधारी चुकाना मुश्किल हो जाएगा। किसान भजनलाल, सुरेश मैनी, सुखविंदर पाल, राम स्वरूप मैनी, नरेश भांबरी, वेदप्रकाश, अजय भांबरी, लखविंदर पाल ने प्रशासन से जल्द सर्वे कराकर नुकसान का आकलन करने और उचित मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द राहत नहीं मिली तो वह आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed