दिल्ली विश्वविद्यालय रहा नार्थ जोन खो-खो विजेता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नार्थ जोन अंतर विश्वविद्यालय खो-खो महिला प्रतियोगिता में दिल्ली विश्वविद्यालय प्रथम, पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला द्वितीय और पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ तृतीय स्थान पर रहे।
इसी के साथ पांच दिनों से चली आ रही खो-खो प्रतियोगिता का रंगारंग कार्यक्रमों के बीच समापन हो गया। बीज प्रमाणीकरण संस्था के अध्यक्ष तिलकराज बेहड़ ने विजेता टीम को ट्राफी दी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी पंकज पांडे ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए विजेता टीम को बधाई दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बीज प्रमाणीकरण के अध्यक्ष तिलकराज बेहड़ ने कहा कि आने वाले समय में रुद्रपुर स्टेडियम को और वृहद रुप दिया जाएगा।
फाइनल मैच दिल्ली विश्वविद्यालय और कुरुक्षेत्र के बीच खेला गया। दूसरा मैच पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला और पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ के बीच खेला गया। अंकों के आधार पर दिल्ली विश्वविद्यालय प्रथम, पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला द्वितीय, पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ तृतीय स्थान और कुरुक्षेत्र चतुर्थ स्थान पर रहे।
इस दौरान डीके शर्मा, जिला क्रीड़ा अधिकारी सुरेश पांडे, गुलाब सिरोही, पूरन चंद्र जोशी, गिरीश गनाई, बलविंदर, राकेश संतोष, रमेश, एनएस टाकुली, नरेश पांडे, अंकुश रावत, राजेंद्र कुमार, कैलाश गिरी, लोकेश पांडे, सलमान इकबाल, राजेन्द्र नेगी, लक्ष्मी काला, मनमोहन बसेड़ा आदि मौजूद थे।