फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Delhi sees rush of passengers, extra buses deployed

Udham Singh Nagar News: दिल्ली में यात्रियों की भीड़, अतिरिक्त बसें लगाईं

Tue, 03 Mar 2026 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 03 Mar 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Delhi sees rush of passengers, extra buses deployed
काशीपुर। दिल्ली के आनंद विहार बस अड्डे पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए काशीपुर डिपो से छह अतिरिक्त बसों को लगाया गया है। वहीं, देहरादून रूट पर भी दो अतिरिक्त बसों का संचालन हो रहा है।
विज्ञापन

काशीपुर डिपो के सहायक महाप्रबंधक नवीन आर्य ने बताया कि होली पर दिल्ली से पहाड़ जाने वाले यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। आनंद विहार बस अड्डे पर यात्रियों की खूब भीड़ है। इसी को देखते हुए काशीपुर डिपो की ओर से यात्रियों को सुविधा देने के लिए अतिरिक्त छह बसों का संचालन किया जा रहा है। यात्रियों की संख्या को देखते हुए उत्तराखंड परिवहन निगम के अलावा यूपी रोडवेज की बसें भी रामनगर और हल्द्वानी रूटों पर चल रही हैं। उन्होंने बताया कि देहरादून रूट पर दो अतिरिक्त बसें संचालित की जा रही हैं। निगम ने अच्छी कमाई कराने वाले चालक-परिचालकों को प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है। रंग खेलने वाले दिन दिन काम करने वाले चालक-परिचालक को अतिरिक्त तीन सौ रुपये दिये जाएंगे।
विज्ञापन

-
हरिद्वार और दिल्ली रूट की बसें सवारी को तरसी
बरेली, पीलीभीत रूट पर ठीकठाक रही यात्रियों की संख्या, चार अतिरिक्त बस लगाई
रुद्रपुर। होली के पहले दिन हरिद्वार और दिल्ली रूट की बसें यात्रियों के लिए तरस गईं। बरेली, पीलीभीत रूट पर त्रियों की संख्या ठीकठाक रही। रोडवेज प्रबंधन ने बरेली और पीलीभीत रूट पर चार अतिरिक्त बसें लगाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस अड्डे पर रविवार और सोमवार की तुलना में मंगलवार को यात्रियों की संख्या काफी कम थी। हरिद्वार और दिल्ली रूट पर जाने वाले यात्रियों की संख्या नगण्य थी। सुबह के समय बरेली और पीलीभीत रूट पर यात्रियों की अच्छी-खासी संख्या थी।

एआरएम मधुसूदन मिश्रा ने यात्रियों की बड़ी संख्या को देखते हुए बरेली और पीलीभीत रूट पर दो-दो अतिरिक्त बसें लगाईं। एआरएम ने बताया कि इन रूटों पर बसों ने तीन-तीन अतिरिक्त फेरे लगाए। हरिद्वार और दिल्ली रूट की बसों को बरेली व पीलीभीत रूट पर लगाया गया। उन्होंने बताया कि होली के बाद यात्रियों की वापसी होगी। तब जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त बसें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed