{"_id":"647f903c3dffbade3f01d0d6","slug":"dehradun-pithoragarh-via-pantnagar-air-service-soon-rudrapur-news-c-242-1-rdp1001-38-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: देहरादून-पिथौरागढ़ वाया पंतनगर हवाई सेवा जल्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: देहरादून-पिथौरागढ़ वाया पंतनगर हवाई सेवा जल्द
Wed, 07 Jun 2023 01:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 07 Jun 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
पंतनगर। प्रदेश की राजधानी और सीमांत के बीच करीब 12 से 15 घंटे की दूरी फिर से डेढ़ से दो घंटे में सिमटने वाली है। लंबे समय बाद फिर से देहरादून-पिथौरागढ़ वाया पंतनगर हवाई सेवा शुरू होने जा रही है। इस हवाई मार्ग पर हवाई सेवा प्रदाता कंपनी फ्लाई बिग जल्द ही 19 सीटर विमान का संचालन शुरू करेगी।
वर्ष 2018 में हैरिटेज एविएशन ने क्षेत्रीय उड़ान योजना के तहत अपने नौ सीटर विमान से देहरादून-पंतनगर- पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा की शुरूआत की थी। पुराना विमान होने के चलते यह हवाई सेवा दो महीने भी ढंग से नहीं चल सकी। एक दिन पंतनगर से पिथौरागढ़ के लिए उड़ान भरते ही करीब दो सौ मीटर ऊपर पहुंचकर विमान के दरवाजे खुल गए जिसके बाद पायलट ने किसी तरह से विमान की पंतनगर में लैंडिंग कराई।
इसके बाद इस हवाई सेवा को बंद कर दिया गया। वर्ष 2022 में पवन हंस लिमिटेड ने इस मार्ग पर पांच सीटर हेलीकाॅप्टर का संचालन शुरू किया, लेकिन यह हेली सेवा भी छह महीने से अधिक नहीं टिक सकी। इसके बाद से सीमांत के लोगों को प्रदेश की राजधानी पहुंचने के लिए 12 से 15 घंटे के उबाऊ सफर के साथ ही समय और आर्थिक हानि उठानी पड़ रही थी।
विज्ञापन
अब एक बार फिर इस हवाई मार्ग पर फ्लाई बिग अपनी हवाई सेवाएं शुरू करने जा रही है। कंपनी जल्द इस मार्ग पर 19 सीटर विमान का संचालन शुरू करेगी। यह हवाई सेवा क्षेत्रीय उड़ान योजना (न्यूनतम किराया) के तहत संचालित होगी। कंपनी का यह हवाई सेवा शुरू करने के लिए पंतनगर एयरपोर्ट में साइट आफिस भी बनकर तैयार हो गया है।
- फ्लाई बिग कंपनी जल्द देहरादून-पंतनगर-पिथौरागढ़ के लिए हवाई सेवा शुरू करने जा रही है। उड़ान योजना के तहत वह इस हवाई मार्ग पर 19 सीटर विमान का संचालन करेगी। कंपनी ने एयरपोर्ट में अपना साइट ऑफिस भी खोल लिया है। - सुमित सक्सेना, डायरेक्टर, पंतनगर एयरपोर्ट।