{"_id":"6af767fd5707fef2ce0f7dcd","slug":"degree-college-and-polytechnic-teams-in-the-final-rudrapur-news-c-235-1-rdp1011-151376-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: डिग्री कॉलेज और पॉलिटेक्निक की टीमें फाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: डिग्री कॉलेज और पॉलिटेक्निक की टीमें फाइनल में
Sat, 14 Nov 2026 01:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 14 Nov 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
जसपुर में वॉलीबॉल प्रतियोगिता शुभारंभ करते चेयरमैन राजकुमार सिंह
जसपुर। श्री साई फार्मेसी कॉलेज में सात दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता जारी है। शुक्रवार को प्रतियोगिता में वॉलीबाल के सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। डिग्री कॉलेज और पॉलीटेक्निक की टीमों ने शानदार खेल दिखाते हुए फाइनल में प्रवेश किया। खिताबी मैच आज खेला जाएगा।
संस्थान के चेयरमैन राजकुमार सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर वॉलीबाल मुकाबले का शुभारंभ किया। पहला मुकाबला नर्सिंग और डिग्री कॉलेज की टीमों के बीच खेला गया। इसमें डिग्री कॉलेज की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। दूसरा मुकाबला फार्मेसी और पॉलिटेक्निक कॉलेज की टीमों के बीच हुआ। इसमें पॉलिटेक्निक की टीम विजेता रही। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता के तहत अगले पांच दिनों तक विभिन्न खेलकूद किए जाएंगे। वहां संस्थान के निदेशक अवनीश कुमार, नर्सिंग कॉलेज के प्राचार्य परवेंद्र शर्मा, पॉलिटेक्निक के प्राचार्य अतुल शर्मा, डिग्री कॉलेज की प्राचार्य डॉ. देविका रावत आदि मौजूद रहे।