फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Deepa Ramlila scandal accused arrested

रामलीला कांड का मुख्य अभियुक्त दीपा गिरफ्तार

Tue, 01 Sep 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर। Updated Tue, 01 Sep 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन

 बहुचर्चित रामलीला गोलीकांड के मुख्य अभियुक्त को पुलिस ने दबोचकर जेल भेज दिया है। रविवार रात पकड़ में आए अभियुक्त गुरदीप सिंह के पास से गोलीकांड में प्रयुक्त तमंचा व दो जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं। पुलिस गुरदीप के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई पर विचार कर रही है।

विज्ञापन

  उल्लेखनीय है कि गत 27 जुलाई को रामलीला कमेटी के चुनाव के दौरान दो गुटों में झड़प हो गई थी। मनाही के बावजूद हथियार लेकर पहुंचे गुरदीप सिंह उर्फ दीपा व उसके साथियों ने विपक्षी गुट पर फायरिंग कर दी थी। गन्ना विकास समिति के पूर्व चेयरमैन शिव वर्धन सिंह की तहरीर पर पुलिस ने गुरदीप सिंह व व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय गोयल सहित कई लोगों के खिलाफ जान से मारने का प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया था। मामले में पुलिस ने व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय गोयल सहित कई नामजदों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जबकि मुख्य आरोपी गुरदीप सिंह दीपा फरार चल रहा था। पुलिस दीपा को गिरफ्तार करने में जुटी रही। थानाध्यक्ष पीके राणा ने बताया कि रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे अपने रिश्तेदारों से मुलाकात कर घर जा रहे दीपा को पुलिस ने मंजीत फार्म तिराहे के पास धर दबोचा। पुलिस ने दीपा के पास से गोली कांड में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा व दो जिंदा कारतूस भी बरामद किया। पुलिस ने दीपा को 25 आर्म्स एक्ट में पंजीकृत मुकदमों की धारा 147/148/149/323/307/504/506 एवं सेवन क्रिमिनल एक्ट के तहत जेल भेज दिया। थाना प्रभारी पीके राणा ने कहा कि मामले में संलिप्त अभियुक्तों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई एवं उनके शस्त्रों के लाइसेंस  निरस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने मुख्य आरोपी दीपा के खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई पर विचार करने की भी बात भी कही। दीपा को गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई योगेश दत्त, दिनेश नाथ, कांस्टेबल मतलूब खान, चंद्र किरण, नरी नाथ व सैमुअल खान आदि थे।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed