फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: रुद्रपुर में दशकों पुरानी मजार ध्वस्त, प्रशासन और NHAI ने की कार्रवाई; भारी पुलिस बल तैनात

Tue, 22 Apr 2025 10:22 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 22 Apr 2025 10:22 AM IST
सार

रुद्रपुर के इंदिरा चौक पर पुलिस, प्रशासन और एनएचएआई की टीम ने सैय्यद मासूम शाह मिया और सज्जाद मिया की दशकों पुरानी मजार को ध्वस्त कर दिया।

विज्ञापन
Decades old mausoleum demolished in Rudrapur
रुद्रपुर - फोटो : अमर उजाला

रुद्रपुर के इंदिरा चौक पर पुलिस, प्रशासन और एनएचएआई की टीम ने सैय्यद मासूम शाह मिया और सज्जाद मिया की दशकों पुरानी मजार को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा और इंदिरा चौक से डीडी चौक तक यातायात बंद कर दिया गया। 

Decades old mausoleum demolished in Rudrapur
रुद्रपुर - फोटो : अमर उजाला
काशीपुर व किच्छा बायपास से वाहनों को निकाला गया, जबकि मीडिया कर्मियों को नगर निगम गेट पर रोक दिया गया। एसएसपी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

Decades old mausoleum demolished in Rudrapur
पुलिस बल तैनात - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि, रुद्रपुर में पुलिस, प्रशासन, नगर निगम और एनएच की संयुक्त टीम ने तड़के बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। संयुक्त टीम ने भारी फोर्स की मौजूदगी में बुलडोजर से धार्मिक स्थल को ढहा दिया। इस कार्रवाई के दौरान डीडी चौक से इंदिरा चौक तक आवाजाही को बंद रखा गया था। इसके साथ ही ट्रैफिक काशीपुर बाईपास और किच्छा बाईपास में डायवर्ट किया गया था। सड़क को आठ लेन बनाया जा रहा है और इसके आड़े  धार्मिक संरचना आ रही थी। इस संबंध में पूर्व में इसे हटाने का नोटिक दिया गया था। इस कार्रवाई के लिए जिले के कई थानों का फोर्स जगह जगह तैनात किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Decades old mausoleum demolished in Rudrapur
रुद्रपुर में जेसीबी की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने सुबह की खुलने वाली इसके आसपास की दुकानों को भी बंद करा दिया था। इस दौरान किसी ने विरोध कार्रवाई का विरोध नहीं किया। हालांकि विरोध की आशंका के चलते इस इलाके ने दोपहर 12 बजे तक भारी फोर्स तैनात किया गया है।
कार्रवाई के दौरान एसएसपी मणिकांत मिश्रा, एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी, एसपी क्राइम निहारिका तोमर, एडीएम पंकज उपाध्याय, एसडीएम मनीष बिष्ट, एमएनए नरेश दुर्गापाल सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed