फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   death of two people in khatima accident

Udham Singh Nagar News: टैंकर की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत

Sun, 22 Oct 2023 12:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 22 Oct 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
death of two people in khatima accident
मृतक अब्दुल जहीर की फाइल फोटो।- स्रोत-परिजन।
नानकमत्ता/खटीमा। टायर फटने से अनियंत्रित टैंकर ने देवहा नदी पुल पर बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक पर पीछे बैठा पुत्र छिटककर पुल के नीचे जा गिरा। बाइक चला रहे पिता को टैंकर ने बाइक समेत रौंद दिया। दुर्घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद टैंकर चालक और हेल्पर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर मौके पहुंची पुलिस ने बाइक और टैंकर को भी कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

वार्ड तीन इस्लामनगर खटीमा निवासी अब्दुल जहीर (46) अपने ससुर की मृत्यु का समाचार पाकर सुबह करीब आठ बजे अपने बेटे अमन (17) के साथ बाइक से अलसिया बोझ, पीलीभीत जा रहे थे। नानकमत्ता क्षेत्र में एनएच पर स्थित नानकसागर से निकलने वाली देवहा नदी पर बने पुल पर सितारगंज की ओर से आ रहे टैंकर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना होने से पूर्व टैंकर पुल की रेलिंग से टकराने के बाद टायर फटने से अनियंत्रित हो गया था। दुर्घटना होने पर बाइक पर पीछे बैठा पुत्र छिटककर पुल के नीचे जा गिरा, जबकि बाइक चला रहे पिता को टैंकर ने रौंद दिया। दुर्घटना के बाद टैंकर पुल की रेलिंग से टकराकर रुक गया। पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना होते ही टैंकर का चालक व हेल्पर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष देवेंद्र गौरव पुलिस टीम के साथ मौके पहुंचे। दुर्घटना स्तर पर मिले मोबाइल पर संपर्क कर मृतकों के परिजनों को दुर्घटना की जानकारी दी और मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भिजवाया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त टैंकर व बाइक को भी कब्जे में लेकर थाने भिजवाया और पुल पर यातायात सुचारू करवाया। हादसे बाद कुछ देर तक जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजमिस्त्री था अब्दुल
परिजनों ने बताया कि अब्दुल जहीर राजमिस्त्री का काम करते थे, जबकि अमन सितारगंज रोड स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ता था। अमन एक बहन और तीन भाईयों में सबसे छोटा था। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है। परिवार में एक साथ दो लोगों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आरोपी चालक को नानकमत्ता थाना पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।


नेशनल हाईवे पर पुल के पास नहीं लगे हैं सांकेतिक बोर्ड
नानकमत्ता। नेशनल हाईवे पर एनएच विभाग की लापरवाही लोगों के लिए जानलेवा सिद्ध हो रही है। हाईवे पर कट और लिंक मार्गों के सांकेतिक बोर्ड भी नहीं लगे हैं। देवहा नदी के आसपास कोई भी सांकेतिक बोर्ड पुल शुरू होने का संकेत नहीं देते हैं।

मृतक अब्दुल जहीर की फाइल फोटो।- स्रोत-परिजन।

मृतक अब्दुल जहीर की फाइल फोटो।- स्रोत-परिजन।

मृतक अब्दुल जहीर की फाइल फोटो।- स्रोत-परिजन।

मृतक अब्दुल जहीर की फाइल फोटो।- स्रोत-परिजन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed