फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Udham Singh Nagar News prisoner Death husband was serving life imprisonment for murdering his wife

Udham Singh Nagar News: कैदी की मौत, पत्नी की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा था पति

Thu, 14 Sep 2023 04:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सितारगंज (ऊधमसिंह नगर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, सितारगंज (ऊधमसिंह नगर)। Updated Thu, 14 Sep 2023 04:48 PM IST
सार

पत्नी की हत्या के मामले में पति को वर्ष 2006 में नैनीताल के जिला एवं सत्र न्यायालय से आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। इसके बाद उसे हल्द्वानी उप कारागार से केंद्रीय कारागार में भेजा गया। मंगलवार को हालत बिगड़ने पर इलाज के लिए उसे एसटीएच हल्द्वानी भेजा गया था, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ा।

विज्ञापन
Udham Singh Nagar News prisoner Death husband was serving life imprisonment for murdering his wife
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

विस्तार

पत्नी की हत्या के मामले में केंद्रीय कारागार में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी सुशील विश्वास की मौत हो गई। वह दमा से पीड़ित था। एंबुलेंस से हल्द्वानी ले जाते समय उसने रास्ते में उसने दम तोड़ा।

विज्ञापन


जेलर सत्यपाल सिंह ने बताया कि शक्तिफार्म के 12 फैमिली बैकुंठपुर गांव निवासी कैदी सुशील विश्वास उर्फ सुशील शील (53) पुत्र जयंत शील बीमारी के कारण वह कमजोर हो गया था। मंगलवार को हालत बिगड़ने पर इलाज के लिए उसे एसटीएच हल्द्वानी भेजा गया था।
विज्ञापन


सुशील विश्वास ने साल 2005 में अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी। वर्ष 2006 में उसे नैनीताल के जिला एवं सत्र न्यायालय से आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। इसके बाद उसे हल्द्वानी उप कारागार से केंद्रीय कारागार में भेजा गया। जेलर सत्यपाल सिंह ने बताया कि 17 अप्रैल 2017 को सुशील केंद्रीय कारागार से फरार हो गया था। करीब चार साल तक जेल प्रशासन और पुलिस उसकी तलाश में जुटी रही। 30 अगस्त 2021 को सुशील कोलकाता से पकड़ा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Water Sports Cup: टिहरी झील में रोमांचक खेल शुरू, चार दिवसीय आयोजन का वन मंत्री सुबोध उनियाल ने किया शुभारंभ

इसके बाद वह हल्द्वानी जेल में बंद रहा। जेल से भागने पर नैनीताल जिला एवं सत्र न्यायालय में आईपीसी की धारा 224 के तहत सुनवाई हुई। जून 2023 को उसे दो साल की अतिरिक्त सजा सुनाई गई। इसके बाद उसे केंद्रीय कारागार भेजा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed