फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Death of people

हादसों में वन कर्मी समेत कई लोगों की मौत

Sun, 23 Apr 2017 01:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Sun, 23 Apr 2017 01:57 AM IST
विज्ञापन
Death of people
गौरक्षा के शोर में गायों की जाती जान - फोटो : SELF

गदरपुर। वन कर्मचारी की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर गई, इससे उसकी मौत हो गई। वन कर्मी जिला मुरादाबाद के संभल रेंज में कार्यरत था। वन विभाग में कनिष्ठ सहायक अरविंद सागर (36) पुत्र रामनाथ निवासी बुढ़ानपुर थाना मिलक खानक रामपुर शनिवार तड़के करीब चार बजे वह अपनी बाइक से घर जा रहा था कि सकैनिया स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास सड़क में गहरा गड्ढा होने से उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई, इससे वह सड़क पर ही गिर गया।

विज्ञापन


सुबह उजाला होते ही जब आसपास के लोग वहां से गुजरे तो उन्होंने बाइक के साथ गिरे व्यक्ति को देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर थानाध्यक्ष प्रभात कुमार ने व्यक्ति को अस्पताल ले आए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान उसके पास से निकले आईडी कार्ड से हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए रुद्रपुर भेज दिया।
विज्ञापन


जसपुर। करंट लगने महिला की मौत हो गई। पुलिस को सूचना के बाद परिजनों ने उसका दाह संस्कार कर दिया। ग्राम पूरनपुर निवासी दारा सिंह की 40 वर्षीय पत्नी माया शुक्रवार दोपहर घर में बिजली के खुले तारों को जोड़ रही थी। बताते हैं कि इस दौरान उसे करंट लग गया। इससे वह बुरी तरह से झुलस गई। परिजन उसे सरकारी अस्पताल लाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईएमओ डॉ. देवेश चौहान ने महिला का प्राथमिक उपचार कर उसे काशीपुर रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में महिला ने दम तोड़ दिया। ईएमओ डॉ. देवेश ने बताया कि महिला सौ प्रतिशत झुलस चुकी थी। शनिवार को महिला का दाह संस्कार कर दिया गया। नादेही पुलिस चौकी इंचार्ज नवीन जुराल ने बताया कि महिला की मौत बिजली के तारों को जोड़ने के दौरान हुई है। इस बात की पुष्टि महिला की पुत्री ने की है। मामले में कोई तहरीर नहीं आई है। 

रुद्रपुर। संदिग्ध परिस्थितियों में गर्भवती महिला की मृत्यु हो गई। पोस्टमार्टम कराए बिना ही महिला के शव को अपने घर ले गए। पंतनगर झा कॉलोनी निवासी इसरत बेगम (21) पत्नी नवी हसन गर्भवती थी। शनिवार सुबह इसरत को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना परिजनों तक पहुंची लेकिन पुलिस के अस्पताल पहुंचने से पहले ही इसरत के परिजन उसके शव को लेकर घर चले गए। इसके चलते शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। 

हल्द्वानी। ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर पक्काकोट निवासी मम्मू कश्यप की पत्नी चंचल (24) ने शुक्रवार को जहर खा लिया। परिजनों ने उसे एसटीएच में भर्ती कराया। अस्पताल में उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। मेडिकल चौकी पुलिस के पूछने पर पति का कहना था कि पत्नी के तनाव की जानकारी उसे नहीं है। 


ऊधमसिंह नगर जिले के छिनकी फार्म किच्छा निवासी गोपाल गुप्ता (25) ने शुक्रवार को तनाव के चलते जहर खा लिया। परिजनों ने उसे एसटीएच में भर्ती कराया लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि गोपाल की मौत के कारणों का भी पता नहीं चल सका है। पुलिस को आशंका है कि आर्थिक तंगी के चलते उसने जहर खाकर जान दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed