फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Death of New Born Baby in Rudrapur

रुद्रपुर में नवजात की मौत पर हंगामा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 12:28 AM IST
विज्ञापन
Death of New Born Baby in Rudrapur
रुद्रपुर पोस्टमार्टम हाउस पर गमजदा परिजन। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। नवजात की मौत पर शनिवार को हंगामा हो गया। परिजनों ने इलाज में लापरवाही और मृत बच्ची को बरेली रेफर करने का आरोप लगाकर प्राइवेट अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

आवास विकास निवासी शादाब हुसैन ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी ने डॉक्टर्स कॉलोनी के एक निजी अस्पताल में एक अगस्त को बच्ची को जन्म दिया था। शादाब के अनुसार बच्ची स्वस्थ पैदा हुई थी। चार अगस्त को उसे कृष्ण अस्पताल एवं क्रिटिकल केयर सेंटर में भर्ती कराया गया। शादाब के अनुसार अस्पताल की लापरवाही के चलते बच्ची की मौत हो गई। अस्पताल वालों ने मृत बच्ची को बरेली के एक निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पीड़ित पिता ने अस्पताल के संचालक चिकित्सक व उसके छोटे भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए अस्पताल को सील करने की मांग की है। वहीं पीड़ित परिवार के समर्थन में शुक्रवार की रात करीब एक बजे लोगों ने अस्पताल के बाहर प्रदर्शन भी किया। कृष्ण अस्पताल के एमडी डॉ. गौरव अग्रवाल ने भी अभद्रता करने की तहरीर पुलिस को सौंपी है। कोतवाली पुलिस ने तहरीर लेकर बच्ची का पोस्टमार्टम कराया। कार्यवाहक सीओ सिटी आशीष भारद्वाज का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

जन्म के बाद बच्ची रोई नहीं थी, जिससे दिमाग में ऑक्सीजन की कमी हो गई थी। बच्ची चार तारीख की रात किसी अन्य अस्पताल से आई और पांच दिन तक मशीन पर रही। आठ को मशीन से हटाया, नौ व 10 को मां ने दूध भी पिलाया। बाद में फिर से दौरा आया तो समझाया कि फिर से मशीन पर लेने की जरूरत है। अन्य जगह रेफर करने का भी विकल्प दिया था। 11 की सुबह वेंटिलेटर पर लेना पड़ा, बच्ची के पिता ने परिवार से राय लेकर इस बारे में बताने की बात कही। पिता शादाब ने बच्ची को बचाने के लिए एक करोड़ की भी पेशकश की। बहुत समझाने के बाद वे बरेली ले जाने के लिए तैयार हुए थे। बच्ची की मौत के बाद परिजनों की ओर से फोन करके गालियां दी गई और देख लेने की धमकी दी गई। -डॉ. गौरव अग्रवाल, एमडी, कृष्ण हॉस्पिटल एंड क्रिटिकल केयर सेंटर, रुद्रपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed