फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Death of Mox in Kashipur

छात्र की संदिग्ध मौत के मामले में कॉलेज प्रबंधन ने नकारे आरोप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Death of Mox in Kashipur
काशीपुर। संदिग्ध हालत में छात्र की मौत के मामले में पं. जीबी पंत इंटर कॉलेज प्रबंधन पर लगे आरोपों को कॉलेज प्रशासन ने पूरी तरह से निराधार बताया। कहा कि छात्र की स्वाभाविक मृत्यु हुई है।
विज्ञापन

मोहल्ला कानूनगोयान निवासी सुबोध गुप्ता का पुत्र मोक्ष कक्षा आठ का छात्र था। स्कूल में ही 14 नवंबर की दोपहर उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। मोक्ष के पिता सुबोध ने कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। इसलिए यहां जारी बयान में कॉलेज के प्रधानाचार्य अजय शंकर कौशिक ने बताया कि छात्र मोक्ष की मृत्यु से पूरा कॉलेज परिवार दुखी है। शोक में बुधवार को दूसरे दिन भी विद्यालय बंद रखा गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बाल दिवस पर सभी कक्षाओं में अंताक्षरी और मनोरंजन के खेल हुए। इनमें मोक्ष भी खुशी से शामिल हुआ था। जिस शिक्षिका पर उसे पीटने का आरोप लगाया जा रहा है मोक्ष ने मरने से पूर्व उसी शिक्षिका के साथ गीत गाया था। जिस कक्षा में मोक्ष बैठा था वहां सीसीटीवी लगा है। इसलिए घटना वाले दिन सुबह से लेकर 12:20 तक की वीडियो रिकॉर्डिंग पुलिस को उपलब्ध करा दी गई है। इसमें यह साफ दिख रहा है कि विद्यालय में अध्यापक विद्यार्थियों के मनोरंजन के खेल करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में दोपहर 12:20 बजे इंटरवेल की घंटी सुनकर मोक्ष मेज के नीचे से निकलता दिखाई दे रहा है। ऊपर गैलरी और मैदान में लगे कैमरों में भी मोक्ष नजर आ रहा है। वह मिड डे मील की लाइन में लगा था। इसी दौरान गिरने से उसकी हालत बिगड़ गई। घटना के समय शिक्षिका मिड डे मील के किचन में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed