फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Death of Father By His Son

बेटे ने वृद्ध माता-पिता को डंडे से पीटा, पिता की हुई मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Death of Father By His Son
खटीमा। पारिवारिक कलह के चलते श्रीपुर बिचवा में कलियुगी बेटे ने माता-पिता को डंडे से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वृद्ध पिता पूर्व फौजी की मौत हो गई, जबकि मां की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार देर रात श्रीपुर बिचवा के 70 वर्षीय पूर्व फौजी धर्म सिंह बोरा की अपने बेटे लक्ष्मण सिंह बोरा के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि लक्ष्मण ने अपने पिता को डंडे से पीटना शुरु कर दिया, जिसमें उनके सिर पर गंभीर चोट लग गई। बीच-बचाव करने पहुंची मां भवानी देवी को भी आरोपी बेटे ने डंडे से पीट दिया, जिससे दोनों लहूलुहान हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने धर्म सिंह बोरा को मृत घोषित कर दिया। घायल भवानी देवी का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्यारोपी लक्ष्मण सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के लोगों का कहना है कि लक्ष्मण नशे का लती है। वह अक्सर अपने घर में मारपीट करता रहता है। उसके तीन बच्चे हैं। बड़ी बेटी बीएससी कर रही है। दादा धर्म सिंह बोरा ही उसका खर्च उठाते हैं। लक्ष्मण सिंह से छोटे दो दो छोटे जुड़वा भाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ बीएस भंडारी ने बताया कि इस मामले में मृतक के दूसरे बेटे श्याम सिंह बोरा की तहरीर पर लक्ष्मण सिंह बोरा के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed