फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Death of elderly in Rudrapur

रुद्रपुर में अधेड़ की मौत

Mon, 09 Jan 2017 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर। Updated Mon, 09 Jan 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
Death of elderly in Rudrapur
रुद्रपुर में अधेड़ की मौत - फोटो : अमर उजाला

रुद्रपुर। शटरिंग का काम करने वाले ट्रांजिट कैंप निवासी एक अधेड़ की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने क्षेत्र में ही क्लीनिक चलाने वाले एक डॉक्टर पर अधेड़ को गलत दवा देने का आरोप लगाया है। हादसे के बाद डॉक्टर क्लीनिक बंद कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस परिजनों की तहरीर के आधार पर फरार डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन


ट्रांजिट कैंप राजा कॉलोनी निवासी 45 वर्षीय सुंदरलाल शर्मा पुत्र नत्थूलाल शर्मा क्षेत्र में ही अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहकर शटरिंग का काम करता था। सुंदरलाल की पुत्री पिंकी के अनुसार रविवार सुबह उसके पिता के पेट में दर्द हुआ तो वह अपने पिता को लेकर पास के ही चांदसी क्लीनिक में लेकर गई जहां मौजूद डॉक्टर ने उसके पिता को 150 रुपए में दवा की तीन खुराक दी और उसे खाकर आराम मिलने की बात कही।
विज्ञापन


पिंकी के अनुसार उसने दवा की एक खुराक अपने पिता को क्लीनिक पर ही खिलाई और घर लेकर आ गई। घर पहुंचते ही सुंदरलाल की तबियत बिगड़ी और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। पिंकी का आरोप है कि गलत दवा खाने से उसके पिता की मौत हुई। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्लीनिक पर छापा मारा तो डॉक्टर क्लीनिक बंद कर गायब हो गया था। थाना प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि घटना के बाद डॉक्टर के क्लीनिक बंद कर भाग जाने से डॉक्टर की भूमिका संदिग्ध लग रही है। फिलहाल डॉक्टर केके मंडल के क्लीनिक को सीज कर दिया गया है और परिजनों की तहरीर के आधार पर डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा कायम किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र निवासी सुंदरलाल की मौत के मामले में परिजन जिस डॉक्टर पर उसे गलत दवा देने का आरोप लगा रहे हैं। बताया जा रहा है कि कुछ समय पूर्व ही उसने क्षेत्र में अपना क्लीनिक खोला था और वहां पर लगे बोर्ड पर डॉक्टर के नाम के साथ चर्म रोग विशेषज्ञ लिखा था, लेकिन वह अपने यहां आने वाले हर तरह के मरीज की जांच कर उसे मनमर्जी की दवा पकड़ा देता था। 

रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में कथित रूप से डॉक्टर की दवा खाने के बाद मरे सुंदरलाल की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। मृतक नवनिर्मित भवनों में शटरिंग का काम कर अपनी सात बेटियों और दो बेटों का भरण पोषण करता था। रविवार सुबह भी जब सुंदरलाल की तबियत खराब हुई तो परिजनों के पास उसके इलाज के लिए पैसे नहीं थे, जिस पर मृतक की बेटी पिंकी ने अपने पड़ोस से 150 रुपए उधार लिए और डॉक्टर के पास गई और आखिर में 150 रुपए की वह दवा ही उसके पिता की मौत का कारण बन गई। 


रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में संदिग्ध रूप से मरा सुंदरलाल मूल रूप से बहेड़ी जिला बरेली यूपी का रहने वाला था और लंबे समय से अपने परिवार के साथ कैंप की राजा कॉलोनी में रह रहा था, मृतक सुंदरलाल की बड़ी बेटी पिंकी ने बताया कि काफी लंबे समय तक किराए के मकान में रहने के बाद उसके पिता कर्ज लेकर अपने घर का सपना पूरा कर रहे थे और शनिवार को ही उनके नए बन रहे घर के लेंटर का ढूला खुला था, अब जब मकान बनने के करीब था तो उसके पिता चल बसे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed