फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Death of a person who went into depression after being cheated in a house deal in rudrapur

Rudrapur: मकान के सौदे में मिला धोखा...अवसाद में आने से व्यक्ति की मौत, नाराज परिजनों ने थाना घेरा; हंगामा

Wed, 17 Jul 2024 01:45 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 17 Jul 2024 01:45 PM IST
सार

रुद्रपुर में मकान के सौदे में मिले धोखे से आहत बिजली मैकेनिक अवसाद में चला गया और तबीयत बिगड़ने के बाद उसकी मौत हो गई। इससे गुस्साए परिजनों ने ट्रांजिट कैंप थाने में जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन
Death of a person who went into depression after being cheated in a house deal in rudrapur
मकान के सौदे में मिला धोखा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुद्रपुर में मकान के सौदे में मिले धोखे से आहत बिजली मैकेनिक अवसाद में चला गया और तबीयत बिगड़ने के बाद उसकी मौत हो गई। इससे गुस्साए परिजनों ने ट्रांजिट कैंप थाने में जमकर हंगामा किया। उन्होंने पुलिस पर पूर्व में दी गई शिकायत पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप मढ़ा। उन्होंने आरोपी पर कार्रवाई होने के बाद ही एंबुलेंस पर लाए गए शव का अंतिम संस्कार करने की चेतावनी दे दी। एसएचओ के समझाने पर वे शांत हुए और शव को लेकर चले गए।

विज्ञापन

मंगलवार की शाम बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष ट्रांजिट कैंप थाने पहुंचे और एक व्यक्ति की मौत को लेकर हंगामा कर थाने का घेराव किया। मूल रूप से आवास विकास काॅलोनी रामपुर और हाल सुखसागर काॅलोनी फुलसुंगी निवासी सौरभ सैनी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उनके पिता प्रेम चंद बिजली फिटिंग का काम करते थे। उन्हाेंने रामपुर में अपनी जमीन बेचने के बाद शास्त्रीनगर गड्ढा कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति से 60 लाख रुपये में फुलसुंगा में 18 दिसंबर 2021 को दो मंजिला मकान का सौदा किया था। इसके बाद पिता ने अलग-अलग किस्तों में पूरी रकम का भुगतान कर दिया था।

विज्ञापन


ये पढ़ें- नैनीझील के भीतर की दुनिया: झील के कई अनसुलझे रहस्यों का पता लगाएगी भारतीय नौसेना, सात दिवसीय सर्वक्षण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

 कहा कि सात जुलाई 2024 को उसके पिता, अपने भाई और भतीजे के साथ मकान की रजिस्ट्री के लिए विक्रेता के घर गए थे। विक्रेता ने गालियां देकर तीनों को घर से बाहर निकाल दिया था और रजिस्ट्री नहीं करने की धमकी भी दी थी। दोबारा घर आने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इस मामले को लेकर पिता ने थाने के साथ ही एसएसपी को शिकायती पत्र दिया था, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।


मकान के सौदे में मिले धोखे से मानसिक अवसाद से गुजर रहे पिता की तबीयत आठ जुलाई को खराब हो गई थी। वे अपने पिता को इलाज के लिए एम्स ऋषिकेश ले गए थे और मंगलवार को उनकी मौत हो गई। उन्होंने कार्रवाई नहीं करने पर एंबुलेस पर लाए गए शव को थाने के आगे रखने की चेतावनी दी। सूचना पर एसएचओ भारत सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। वहां मृतक की पत्नी रामरती, जानकी देवी, कमलेश, दीपा देवी, सीमा देवी, कुंती देवी, अनिल, यशपाल, सोमपाल, जीतेंद्र सहित अनेक मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed