फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Death of a mason laying the foundation

बुनियाद डाल रहे राजमिस्त्री की दीवार गिरने से मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Death of a mason laying the foundation
खटीमा सरकारी अस्पताल परिसर में रोते बिलखते मृतक के परिजन, रिश्तेदार। - फोटो : KHATIMA
खटीमा। पहेनिया के पास एक मकान की बुनियाद डालते समय एक राजमिस्त्री बगल की दीवार गिरने से मलबे की चपेट में आ गया। ठेकेदार के कर्मचारियों ने जेसीबी से मलबा हटाया तो राजमिस्त्री दम तोड़ चुका था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

खेतलसंडा खाम निवासी 25 वर्षीय राजमिस्त्री गोपाल सिंह पुत्र करन सिंह राना रविवार की शाम को पहेनिया के पास ठेकेदार के साथ एक मकान की बुनियाद डाल रहा था। गोपाल के जीजा सुरेंद्र सिंह ने बताया कि इस बीच बुनियाद डालते समय पास से सटी दीवार उसके ऊपर गिर गई। उसके साथ अजय, राजू आदि तीन लोग भी कार्य कर रहे थे। ठेकेदार ने जेसीबी लगवाकर मलबा हटवाया लेकिन तब तक गोपाल दम तोड़ चुका था। बताया कि मृतक अपने पीछे पत्नी स्वाति और एक साल के बेटे समर को रोता बिलखता छोड़ गया है। वह मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। दो साल पहले ही उसकी श्रीपुर बिचवा निवासी स्वाति से शादी हुई थी। एसआई बबीता ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। उधर, ठेकेदार उमेश चंद्र ने बताया कि बुनियाद डालते समय पास की दीवार गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed