फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Death in Khatima Accident

Udham Singh Nagar News: बाइक सवार ने सड़क पर टहल रही महिलाओं को मारी टक्कर, एक महिला की मौत

Wed, 10 May 2023 12:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 10 May 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Death in Khatima Accident
चकरपुर खटीमा के पचौरिया गांव निवासी विमला देवी (35) की फाइल फोटो। 
खटीमा। रात्रि खाना खाने के बाद सड़क पर टहलने निकली महिलाओं को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक महिला और बाइक सवार घायल हो गए। घटना से मृतका के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और गांव में मातम का माहौल है।
विज्ञापन

चकरपुर के पचौरिया गांव निवासी विमला देवी (35) पत्नी रमेश सिंह गांव की ही रेनू देवी और जानकी देवी के साथ शनिवार रात्रि साढ़े नौ बजे खाना खाकर गांव की सड़क पर टहलने निकली थीं। इस बीच वह गांव स्थित सस्ते गल्ले की दुकान के सामने पहुंचे थे तो पीछे से आ रहे बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में विमला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में रेनू और बाइक सवार बनबसा फागपुर निवासी प्रेम प्रकाश घायल हो गए, जबकि जानकी बाल-बाल बच गई। घायलों को 108 एंबुलेंस से उप जिला चिकित्सालय लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने रेनू को हायर सेंटर रेफर कर दिया। इस दौरान बाइक चालक अस्पताल से भाग निकला। मंगलवार को पुलिस ने विमला देवी शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया। मौत की सूचना के बाद मुंबई में एक निजी कंपनी में काम करने वाले विमला के पति घर के लिए रवाना हो गया है। उनकी कोई संतान नहीं है।
विज्ञापन



चार माह में सड़क दुर्घटनाओं में चौबीस लोग गवां चुके हैं जान

खटीमा। क्षेत्र की विभिन्न सड़कों पर हुई दुर्घटनाओं में चार माह में 24 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। लगातार बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से क्षेत्र में लगातार चेकिंग अभियान के साथ लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चला रहा है। बावजूद उसके क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed