फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Death in Bazpur Accident

डंपर की टक्कर से कार सवार बच्ची की मौत, दंपति गंभीर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Death in Bazpur Accident
घायल संजीदा - फोटो : KASHIPUR
बाजपुर। मुरादाबाद मार्ग पर अनियंत्रित डंपर ने कार को टक्कर मार दी। इससे कार में सवार दंपती और ढाई माह की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। तीनों घायलों को सीएचसी लाया गया जहां डॉक्टरों ने बालिका को मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक इलाज के बाद दंपती को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

राज्य की सीमा पर स्थित जिला रामपुर यूपी के गांव मिलक नोखरीद निवासी मो. हनीफ उसकी पत्नी संजीदा और ढाई माह की मन्नत शुक्रवार सुबह 9:30 बजे कार से जा रहे थे। मुरादाबाद मार्ग पर यूपी के गांव मुंशीगंज के पास सामने से आ रहे डंपर ने उनकी कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार क्षतिग्रस्त सड़क किनारे खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार हनीफ, पत्नी संजीदा और बेटी मन्नत गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद चालक डंपर लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने तीनों घायलों को कार से निकालकर निजी वाहन से सीएचसी भेज दिया जहां डॉक्टरों ने मासूम मन्नत को मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक इलाज कर दंपती को हायर सेंटर रेफर किया गया। सूूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि हनीफ अपनी पत्नी और बेटी को ससुराल से लेकर घर लौट रहे थे। कोतवाल प्रवीण कोश्यारी ने पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed