फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Death case in khatima and kashipur

Udham Singh Nagar News: करंट की चपेट में आकर राजमिस्त्री की मौत

Sun, 27 Aug 2023 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 27 Aug 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Death case in khatima and kashipur
बाजपुर। गांव नंदपुर नरकाटोपा में करंट की चपेट में आकर राज मिस्त्री की मौत हो गई। वह निर्माणाधीन मकान के ऊपर गुजर रही 11केवी की बिजली लाइन की चपेट में आया गया था।
विज्ञापन

चनकपुर रोड बरहैनी निवासी आले हसन (40) रविवार को ग्राम नंदपुर नरकटोपा में अपने मामा कमल हसन के निर्माणाधीन मकान में राजमिस्त्री का कार्य करने के लिए आया था। इस दौरान राजमिस्त्री का कार्य करने के दौरान छत के ऊपर से गुजर रही बिजली की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। उसे गंभीरावस्था में सीएससी लाया गया। यहां डॉक्टर ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। पूर्व प्रधानपति शमशाद ने बताया कि परिजन उसे एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव को घर ले गए। घटना से परिजनों का रो-रो कर होकर बुरा हाल है। मृतक के तीन बेटे और एक बेटी है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईटेंशन लाइन हटवाने की मांग की। इधर कोतवाल प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि ऐसी कोई घटना उनके संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन



संदिग्ध हालात में खेत में मिला युवक का शव

खटीमा। नौगवाठग्गु गांव में संदिग्ध हालात में युवक का शव पड़ा मिला। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि जब उन्होंने युवक को देखा वह जिंदा था और कांप रहा था।

ग्रामीणों ने नौगवाठग्गु के खेत में रविवार सुबह युवक का शव पड़ा देखा। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। युवक की शिनाख्त नौगवाठग्गु निवासी आकाश कुमार (25) के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए उप जिला चिकित्सालय भेजा दिया। एसआई विजय सिंह बोहरा ने शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक के पिता मदनलाल ने बताया कि शनिवार को आकाश घर से करीब साढ़े चार बजे दोस्तों से मिलने की बात कहकर निकला था। देर शाम तक नहीं लौटने पर उसकी खोजबीन की गई लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। बड़े भाई नरेंद्र ने बताया कि आकाश अविवाहित था और गुरुग्राम की एक फैक्ट्री में काम करता था। 23 अगस्त को रक्षाबंधन के लिए छुट्टी लेकर घर आया था। एसआई बोहरा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed