फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Udham Singh Nagar Tiger kills man 25 rounds fired panic in village Uttarakhand news

Udham Singh Nagar: झाड़ू की सीक बीनने जंगल गए शख्स को बाघ ने मारा, 25 राउंड फायरिंग की गई, गांव में दहशत

Mon, 28 Aug 2023 02:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, खटीमा (ऊधम सिंह नगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, खटीमा (ऊधम सिंह नगर) Updated Mon, 28 Aug 2023 02:32 PM IST
सार

हरिनंद अपनी पत्नी व दो अन्य लोगों के साथ सुरई के जंगल में झाड़ू की सीक बीनने गए थे। इस दौरान बाघ ने झपट्टा मारकर हरिनंद को अपने जबड़े में फंसाकर जंगल में घसीट लिया।
 

विज्ञापन
Udham Singh Nagar Tiger kills man 25 rounds fired panic in village Uttarakhand news
बाघ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुरई रेंज में झाड़ू की सीक बीनने गए अधेड़ को बाघ ने मार दिया। मृतक की पहचान महोफ ग्राम न्यूरिया पीलीभीत उत्तर प्रदेश निवासी हरिनंद (52) पुत्र मूलचंद के रूप में हुई है। हरिनंद अपनी पत्नी नन्नी देवी और दो अन्य लोगों के साथ सुरई रेंज में कक्ष संख्या 47 बी बीट पंचम में झाड़ू की सीक बीनने गया था। उसी दौरान बाघ ने हमला कर दिया।

विज्ञापन


रेंजर आरएस मनराल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि दोपहर करीब 12 बजे हरिनंद अपनी पत्नी व दो अन्य लोगों के साथ सुरई के जंगल में झाड़ू की सीक बीनने गए थे। इस दौरान बाघ ने झपट्टा मारकर हरिनंद को अपने जबड़े में फंसाकर जंगल में घसीट लिया।
विज्ञापन


हरिनंद की पत्नी व अन्य मजदूरों ने इसकी सूचना बीट वाचर को दी। सूचना पर वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने 25 राउंड फायरिंग कर दो घंटे में बाघ के चंगुल से हरिनंद को छुड़ाया। सत्रहमील पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बाघ के हमले की सूचना पर आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों मे दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन से कटे वृद्ध की दूसरे दिन शिनाख्त
हेमपुर के पास शनिवार देर शाम ट्रेन से कटकर एक वृद्ध की मौत हो गई थी। मृतक की शिनाख्त बलदेव सिंह (68) निवासी गांव ढकिया कला शिव नगर कॉलोनी काशीपुर के रूप में हुई। कोतवाल प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि मृतक बलदेव सिंह अपनी बड़ी बहन मंजीत कौर के पास रहता था। उसकी पत्नी और कोई संतान नहीं थी।

ये भी पढ़ें..Uttarakhand: विवि-कॉलेजों में पढ़ रहे हजारों छात्रों का भविष्य दांव पर, दाखिले न भर्तियों में मिल रहा मौका

बलदेव नशे का आदी था। शनिवार को बहन से दवाई लेने की बात कहकर काशीपुर गया था। वापस नहीं लौटा था। मृतक के रिश्तेदार ने बाजपुर सीएचसी में पहुंचकर शिनाख्त की। रिश्तेदार की मौजूदगी में पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed