फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Stake is the future of thousands of students studying in universities and colleges Uttarakhand News in hindi

Uttarakhand: विवि-कॉलेजों में पढ़ रहे हजारों छात्रों का भविष्य दांव पर, दाखिले न भर्तियों में मिल रहा मौका

Mon, 28 Aug 2023 01:50 PM IST
रेनू सकलानी आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 28 Aug 2023 01:50 PM IST
सार

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत प्रदेश में एक प्रवेश, एक सत्र, एक परीक्षा के निर्देश दे चुके हैं। बावजूद विवि की सुस्ती छात्रों पर भारी पड़ रही है। 

विज्ञापन
Stake is the future of thousands of students studying in universities and colleges Uttarakhand News in hindi
शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले अकादमिक सत्र की शुरुआत में बड़े-बड़े दावे करने वाले प्रदेश के राज्य व केंद्रीय विवि की सुस्ती ने हजारों छात्रों का भविष्य दांव पर लगा दिया है। न तो वे पीजी में अपने राज्य या बाहरी विश्वविद्यालयों में दाखिला ले पा रहे हैं और न ही आयु सीमा से जुड़ी सीडीएस जैसी भर्तियों में शामिल हो पा रहे हैं।

विज्ञापन


रिजल्ट समय से न आने की वजह से उनकी छात्रवृत्ति भी अटक रही है। ये हाल तब है जबकि उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत प्रदेश में एक प्रवेश, एक सत्र, एक परीक्षा के निर्देश दे चुके हैं। विवि के हालात, छात्रों के नुकसान पर एक रिपोर्ट।

विज्ञापन

गढ़वाल केंद्रीय विवि: गढ़वाल विश्वविद्यालय ने अपने अकादमिक कैलेंडर में परीक्षाओं का जिक्र तो नहीं किया लेकिन ये नियम बनाया हुआ है कि पीजी दाखिलों के समय यूजी अंतिम वर्ष के रिजल्ट होने चाहिएं। अब पीजी के दाखिले शुरू हो चुके हैं, लेकिन स्नातक की अंतिम परीक्षाओं के बाद अभी तक प्रैक्टिकल चल रहे हैं। रिजल्ट का कोई ठिकाना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

कुमाऊं विवि: विवि के अकादमिक कैलेंडर के मुताबिक वार्षिक पैटर्न के कोर्स बीए, बीएससी आदि की परीक्षाएं 16 अप्रैल से छह मई तक कराने के बाद सात जून को रिजल्ट जारी करना था, लेकिन 16 अगस्त को विवि का एनवायरमेंटल साइंस का आखिरी पेपर हुआ है। रिजल्ट का अभी कोई ठिकाना नहीं है।

श्रीदेव सुमन विवि: विवि की वार्षिक स्नातक परीक्षाएं अकादमिक कैलेंडर में 10 अप्रैल से 05 मई के बीच होनी थीं। लेकिन विवि की परीक्षाएं 13 जून को खत्म हुईं। इन परीक्षाओं का अभी तक रिजल्ट नहीं आया है।

सोबन सिंह जीना अल्मोड़ा विवि: अकादमिक कैलेंडर के हिसाब से परीक्षाएं 09 मई से 09 जून के बीच होनी थी। विवि में बीए की परीक्षाएं 07 अक्तूबर तक, बीएससी की 03 अक्तूबर, बीकॉम की 29 सितंबर तक होंगी। ऐसे में कब रिजल्ट आएगा और कब दाखिले होंगे, कुछ पता नहीं।

उत्तराखंड मुक्त विवि: अकादमिक सत्र के मुताबिक, ग्रीष्मकालीन सत्र की वार्षिक परीक्षाएं जून-जुलाई में होनी चाहिए, लेकिन स्नातक की वार्षिक परीक्षाएं 28 अगस्त तक होनी हैं। इसके बाद रिजल्ट आएंगे और फिर यहां के छात्र कहीं और पीजी में दाखिला नहीं ले पाएंगे।

ये हो रहा नुकसान

-समय से रिजल्ट न आने की वजह से छात्र किसी भी अन्य राज्य में पीजी में दाखिला लेने से वंचित।

-रिजल्ट न आने से सीडीएस जैसी भर्ती परीक्षाओं में शामिल होने से वंचित।

-छात्रवृत्ति के आवेदन के लिए पिछली कक्षा का रिजल्ट जरूरी लेकिन रिजल्ट न आने की वजह से छात्रवृत्ति से वंचित।

-तीन साल का स्नातक कोर्स पूरा करने में छात्र के चार से पांच साल बर्बाद हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें...Raksha Bandhan 2023: मुख्यमंत्री आवास पहुंचा महिला प्रतिनिधिमंडल, सीएम धामी की कलाई पर बांधी राखी

समर्थ से पीजी दाखिले भी लटके

ग्रेजुएशन के रिजल्ट न आने की वजह से राज्य के विश्वविद्यालयों व कॉलेजों में समर्थ पोर्टल के माध्यम से होने वाले पीजी दाखिले भी लटक गए हैं। छात्र परेशान हैं, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। उधर, गढ़वाल विवि अंतिम सेमेस्टर के रिजल्ट की प्रत्याशा में सीयूईटी से पीजी के दाखिले दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed