{"_id":"1c0f78f33b5b4594f04c9c601f817125","slug":"dead-woman-s-account-of-nrega-payment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरी महिला के खाते से मनरेगा का भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरी महिला के खाते से मनरेगा का भुगतान
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/रुद्रपुर।
Updated Wed, 08 Jul 2015 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरी गांव के ग्राम प्रधान, ग्राम विकास अधिकारी और रोजगार सेवक पर कार्रवाई तय है। तीनों को मनरेगा के तहत मृत महिला के खाते में भुगतान करने, दूसरे का पैसा निकालने का दोषी पाया गया है। सीडीओ ने डीपीआरओ, डीडीओ को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया हैं।
विज्ञापन
ग्राम बरी के बीडीसी सदस्य रणजीत सिंह ने डीएम डा. पंकज कुमार पांडेय से शिकायत कर कहा था कि ग्राम प्रधान ने मृत महिला को मनरेगा में काम करना दिखाकर भुगतान करवा लिया। इसी तरह झम्मन लाल ने मनरेगा में काम नहीं किया गया लेकिन इनके खाते में पैसे जमा किए गए।
विज्ञापन
इस पर डीएम ने सीडीओ ईवा आशीष श्रीवास्तव को मामले की जांच सौंपी थी। जांच के दौरान सीडीओ को दोनों शिकायतें सही मिलीं।
मस्टररोल पर ग्राम प्रधान, ग्राम विकास अधिकारी, रोजगार सहायक के हस्ताक्षर मिले। इस पर सीडीओ ने जांच रिपोर्ट डीएम को सौंप दी है। साथ ही ग्राम प्रधान के खिलाफ डीपीआरओ, रोजगार सेवक, ग्राम विकास अधिकारी पर कार्रवाई के लिए डीडीओ को पत्र लिखा है।
विज्ञापन