{"_id":"5ad8dfc54f1c1b86098b578f","slug":"dead-rat-found-in-the-kadahi-paneer","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेस्टोरेंट से ऑडर किए कड़ाही पनीर में निकला चूहा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेस्टोरेंट से ऑडर किए कड़ाही पनीर में निकला चूहा
ब्यूरो/ अमर उजाला ब्यूरो, ऊधमसिंह नगर
Updated Fri, 20 Apr 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
रोटी में चूहे के मांस को दिखाता युवक।
- फोटो : अमर उजाला
रेस्टोरेंट से मंगाए कड़ाही पनीर में मरा हुआ चूहा निकला। एक युवक के मुंह में चूहे का अवशेष आने से उसे उल्टियां होने लगी और उसकी हालत बिगड़ गई। खाना मंगाने वाले ग्राहकों ने रेस्टोरेंट पर पहुंचकर जमकर हंगामा काटा, लेकिन रेस्टोरेंट स्वामी ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली। इस पर लोगों ने खाद्य निरीक्षक से मामले की शिकायत की है।
जसपुर रोड नई अनाज मंडी के पीछे रहने वाले सुनील कुमार प्रापर्टी डीलिंग का काम करता है। बृहस्पतिवार दोपहर उनके वहां कुछ परिचित मोहित रस्तोगी, पवन चौहान, अंकुर शर्मा, भुवनेश कांडपाल और शुभम विश्नोई पहुंचे। इन सभी ने एक रेस्टोरेंट से कड़ाही पनीर और दाल आदि मंगवाई। खाना खाते समय एक युवक के मुंह में चूहा आ गया। मुंह में बाल आने और अजीब सा स्वाद होने के चलते उसने निवाला थूक दिया।
देखा तो निवाले में चूहे के शरीर का भाग था। उल्टियां होने से युवक की हालत बिगड़ गई। इसपर वह लोग बचा हुआ खाना लेकर रेस्टोरेंट पहुंचे लेकिन रेस्टोरेंट स्वामी ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली। सुनील कुमार ने मामले की सूचना खाद्य निरीक्षक मनोज सेमवाल को दी। सेमवाल ने बताया कि अभी वह रुद्रपुर में है। उन्हें इस मामले में मौखिक शिकायत मिली है। उन्होंने शुक्रवार को काशीपुर पहुंचकर जांच करने की बात कही है।