फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Dead body of e-rickshaw driver murdered and thrown in the field in dineshpur

Uttarakhand: हत्या कर खेत में फेंका ई-रिक्शा चालक का शव, सिर पर मिले चोट के निशान, चारों ओर बिखरा दिखा खून

Sat, 21 Sep 2024 11:51 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 21 Sep 2024 11:51 AM IST
सार

एक अधेड़ ई-रिक्शा चालक का खून से लथपथ शव खेत में मिला। घटनास्थल के आसपास खून पड़ा है। इसके अलावा उसका मोबाइल और ई -रिक्शे की बैटरी गायब है। मृतक के सिर पर मिले चोट के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन
Dead body of e-rickshaw driver murdered and thrown in the field in dineshpur
जगदीश (मृतक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

दिनेशपुर में एक अधेड़ ई-रिक्शा चालक का खून से लथपथ शव खेत में मिला। घटनास्थल के आसपास खून पड़ा है। इसके अलावा उसका मोबाइल और ई -रिक्शे की बैटरी गायब है। मृतक के सिर पर मिले चोट के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने बेटे की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या और लूट का केस दर्ज किया है।

ग्राम अमरपुर निवासी गुरमीत सिंह ने पुलिस को बताया कि उसके पिता जगदीश सिंह (52) दिनेशपुर में ई-रिक्शा चलाते थे। बृहस्पतिवार सुबह वह रिक्शा लेकर शाम को जल्दी घर लौटने की बात कहकर घर से निकले थे। रात तक भी जब वह नहीं पहुंचे तो उनकी खोजबीन की गई। आधी रात को उन्होंने थाने में पिता की गुमशुदगी की तहरीर दी थी। शुक्रवार सुबह दुर्गापुर नंबर एक गांव के पास सड़क से 300 मीटर दूर गुलशन कुमार के पॉपुलर की खेत में उसके पिता का शव पड़ा मिला। उनके सिर पर चोट के निशान थे और घटना स्थल के आसपास भी खून बिखरा था।

विज्ञापन


ये पढ़ें-  Uttarakhand: भारत-नेपाल बॉर्डर के पास अतिक्रमण कर बना डाला पोल्ट्री फार्म, प्रशासन की टीम ने किया ध्वस्त
विज्ञापन
विज्ञापन

 

घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर ई-रिक्शा खड़ा था। बताया कि ई-रिक्शा की बैटरी और पिता के जेब से मोबाइल गायब था। गुरमीत ने अज्ञात लोगों पर लूट के इरादे से पिता की हत्या करने का आरोप लगाया। सूचना पर एएसपी निहारिका तोमर ने घटनास्थल का मुआयना किया। उधर जगदीश की मौत से पत्नी रणजीत कौर के साथ चार बेटियों और बेटे का रो-रोकर बुरा हाल है। शाम को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने मृतक के शव को परिजनों को सौंप दिया।

 

प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम के बाद मौत के असल कारणों का पता चलेगा। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन की जा रही है। बेटे की तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है।
 - निहारिका तोमर, एएसपी

काश! लोगों को ई-रिक्शा देख शक होता
दुर्गापुर नंबर एक गांव के ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार शाम को घटनास्थल के पास ई-रिक्शा खड़ा देखा था। उन्होंने इसे तवज्जों नहीं दी। अगर ग्रामीण बिन सवारी और चालक के खड़े ई-रिक्शा को देखकर शक जताते और आसपास देखते तो शायद उन्हें जगदीश मिल जाता है। हो सकता था कि तब समय पर इलाज मिलने पर उसकी जान बच जाती। इधर गुरमीत का कहना है कि उसके पिता किसी प्रकार का नशा नहीं करते थे। उनकी किसी से रंजिश भी नहीं थी। उसका अंदेशा है कि लूटपाट के इरादे से ही पिता की हत्या की गई होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed