{"_id":"686d7111bba6acc30502222d","slug":"dead-body-of-a-middle-aged-man-found-near-railway-track-rudrapur-news-c-242-1-rdp1005-126989-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: रेलवे ट्रैक के किनारे मिली अधेड़ का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: रेलवे ट्रैक के किनारे मिली अधेड़ का शव
Wed, 09 Jul 2025 12:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 09 Jul 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
शांतिपुरी में घटनास्थल पर जांच करता पुलिस कर्मी। संवाद
पंतनगर। शांतिपुरी रेलवे क्राॅसिंग से आगे ट्रैक के किनारे मंगलवार सुबह एक अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रुद्रपुर भेजा। स्थानीय लोगों ने शांतिपुरी वन बैरियर के पास रेलवे पटरी के किनारे शव पड़ा देखा था। वार्ड नंबर पांच के सभासद अजय की सूचना पर एसआई हेमचंद्र हरड़िया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और रेलवे कर्मियों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक की उम्र करीब 50 साल बताई जा रही है। आशंका है कि ट्रेन की टक्कर या ट्रेन से गिरकर उसकी मौत हुई होगी। एएसपी डॉ. उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस मामले में दुर्घटना सहित सभी कोण पर जांच कर रही है। संवाद
फोटो: पी 01 घटनास्थल पर जांच करते पुलिस कर्मी।
विज्ञापन
फोटो: पी 01 घटनास्थल पर जांच करते पुलिस कर्मी।