फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   dead body found of army man

अवकाश पर आए सैनिक की लाश घर के पास मिली

Mon, 19 Jun 2017 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर। Updated Mon, 19 Jun 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
dead body found of army man
सेना का जवान महेंद्र सिंह जेठी। (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
 छुट्टी पर घर आए कुमाऊं रेजीमेंट के जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे पड़ा मिला। जवान अपने मित्रों के साथ पिकनिक मनाने गया था। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस साथ में पिकनिक मनाने गए उसके दोस्तों से पूछताछ कर रही है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
रविवार सुबह करीब तीन बजे गश्त पर निकले थानाध्यक्ष अशोक कुमार को सड़ासड़िया गंाव के समीप एनएच के किनारे एक युवक का शव पड़ा दिखा। पुलिस ने पूछताछ की तो शव की शिनाख्त सड़ासड़िया निवासी महेंद्र सिंह जेठी (30) पुत्र मनोहर सिंह जेठी के रूप में हुई। महेंद्र जेठी कुमाऊं रेजीमेंट का सिपाही था और चंडीगढ़ में तैनात था। वह इन दिनों छुट्टी पर आया था। सूचना पर मृतक के पिता मनोहर सिंह, मां खिमौली देवी, भाई पुष्कर सिंह जेठी व पत्नी कमला देवी रोते-बिलखते घटनास्थल पहुंचे। परिजनों ने बताया महेंद्र शनिवार सुबह अपने गांव के ही मित्रों के साथ चंपावत जिले के सूखीढंाग में पिकनिक मनाने गया था, जहां से वापस घर नहीं आया। मृतक के साथ पिकनिक मनाने गए तीन युवकों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। दोस्तों का कहना है कि रात दस बजे उन्होंने घर के पास छोड़ दिया था। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया दुर्घटना से मौत होने का अंदेशा लग रहा है। मृतक के पैरों में चोट के निशान हैं और पैर फ्रैक्चर भी लग रहा है। फिलहाल परिजनों ने पुलिस को तहरीर नहीं सौंपी हैं।  बनबसा में सैन्य सम्मान के साथ जवान का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन




15 को जाना था ड्यूटी पर चंडीगढ़
नानकमत्ता। चंडीगढ़ में तैनात कुमाऊं रेजीमेंट का सिपाही महेंद्र सिंह जेठी 40 दिन की छुट्टी पर पांच मई को घर आया था। उसकी छुट्टी 15 जून को समाप्त हो रही थी। लेकिन दोस्तों के कहने पर उसने एक सप्ताह का अवकाश बढ़ा लिया। महेंद्र की तीन साल की बेटी बबीता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed