{"_id":"6898ed0aac555f9262069c85","slug":"dead-body-found-near-nahal-rudrapur-news-c-242-1-rdp1009-128440-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: इस खबर को न लें यह प्रकाशित हो चुकी है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: इस खबर को न लें यह प्रकाशित हो चुकी है
Mon, 11 Aug 2025 04:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 11 Aug 2025 04:47 PM IST
विज्ञापन
सीमा पर नाहल नदी के बैराज के पास मिला युवक का शव
संवाद न्यूज एजेंसी
गदरपुर। सुबह घर से निकले युवक का शव यूपी की सीमा पर नाहल नदी के बैराज के पास मिला। शाम चार बजे बैराज में मछली पकड़ने गए लोगों की नजर पड़ी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। मजरा शीला निवासी शरीफ अहमद का बेटा दानिश (32) रविवार सुबह करीब 10 बजे घर से कहीं चला गया था। दानिश का चार माह पहले ही मिलक खानम थाना क्षेत्र के ग्राम मनावर निवासी मिसर जहां से निकाह हुआ था। मिसर जहां अपने मायके गई थी। दोपहर तक जब दानिश घर नहीं लौटा तो चिंतित परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।
शाम करीब शाम चार बजे कुछ लोग उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड की सीमा पर स्थित ग्राम कुलवंत नगर के पास नाहल नदी के बैराज में मछली पकड़ने गए हुए थे। यहां उन्होंने बैराज के साथ जाने वाले रास्ते पर एक युवक को अचेत देखा।
युवक की मौत हो चुकी थी। उन्होंने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों ने युवक की शिनाख्त ग्राम मजरा शीला निवासी दानिश के रूप में की। उनकी सूचना पर दानिश के परिजनों के अलावा गदरपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह चौहान और सकैनिया चौकी के एसआई मुकेश मिश्रा पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे।