फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   DD Chowk's traffic light was repaired

Udham Singh Nagar News: डीडी चौक की ट्रैफिक लाइट कराई गई दुरुस्त

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
DD Chowk's traffic light was repaired
रुद्रपुर। यातायात पुलिस ने नगर के डीडी चौक पर ट्रैफिक लाइट दुरुस्त कराई है। हालांकि, ट्रैफिक लाइट के जरिए यातायात नियंत्रित करने में अभी और समय लगेगा।
विज्ञापन

नगर में वर्ष 2012 में 28 लाख की लागत से डीडी चौक, इंदिरा चौक और गाबा चौक पर ट्रैफिक लाइटें लगाई गई थीं। बाद में ट्रैफिक लाइटें बंद हो गईं। यातायात पुलिस मैनुअली ट्रैफिक नियंत्रित कर रही है। इस मुद्दे को लेकर 11 नवंबर के अंक में अमर उजाला ने व्यवस्था के सिग्नल गायब शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने ट्रैफिक सिग्नल ठीक कराने की बात कही थी। यातायात पुलिस ने डीडी चौक स्थित ट्रैफिक लाइट ठीक करा दी है।
विज्ञापन

यातायात निरीक्षक नरेंद्र कुमार आर्या का कहना है कि डीडी चौक की ट्रैफिक लाइट में आई खराबी दूर करा ली गई है। गाबा चौक पर लगी ट्रैफिक लाइट ठीक है। इंदिरा चौक पर लगी ट्रैफिक लाइट में अधिक खराबी आई है जिसे ठीक कराया जा रहा है। इंदिरा चौक की ट्रैफिक लाइट की खराबी दूर होने के बाद तीनों चौराहों पर ट्रैफिक लाइट की व्यवस्था सुचारु कर दी जाएगी। फिलहाल यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed