फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Dbangon set fire to the hut, Hungama

दबंगों ने झोपड़ी में आग लगाई, हंगामा

Sat, 07 Jan 2017 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बाजपुर,
अमर उजाला ब्यूरो, बाजपुर, Updated Sat, 07 Jan 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
Dbangon set fire to the hut, Hungama
बाजपुर कोतवाल बीएस धौनी से मुलाकात कर तहरीर देते हुए लोग - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
जमीनी विवाद के चलते दबंगों ने एक झोपड़ी में आग लगा दी। झोपड़ी के अंदर रखा सभी सामान जलकर राख हो गया। इस दौरान झोपड़ी में सो रहे एक व्यक्ति को बड़ी मुश्किल बाहर निकाला। आक्रोशित लोगों ने कोतवाल बीएस धौनी को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।


शुक्रवार को गांव बन्नाखेड़ा निवासी चंद्रवती समर्थकों के साथ कोतवाली पहुंची। उन्होंने कोतवाल बीएस धौनी से मुलाकात की। उनका आरोप है कि चंद्रवती की जमीन पर उसका भाई गेंदन सिंह झोपड़ी डालकर रहता था। उक्त भूमि पर इसी गांव निवासी एक महिला सहित तीन लोग कब्जा करना चाहते हैं। इसी नीयत से विपक्षियों ने बृहस्पतिवार को देर रात झोपड़ी में आग लगा दी।
विज्ञापन


जिससे झोपड़ी में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। झोपड़ी में सो रहे गेंदन सिंह को बाहर निकालकर जान बचाई। इस मौके पर अर्जुन सिंह, बलविंदर कौर, बबली, कामरान, सोनू, राहुल, ओमवती, हैप्पी, सुमित, अरुण कुमार, सागर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed