फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Dare, Sangeeta won the open cross country race

ओपन क्रास कंट्री रेस में हिम्मत, संगीता ने मारी बाजी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Dare, Sangeeta won the open cross country race
खटीमा में विजेता प्रतिभागी को ट्राफी देकर सम्मानित करती स्व. मनिवंदर खैरा की पत्नी देवेंद्र कौर? - फोटो : KHATIMA
खटीमा। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सोमवार को मझोला में स्व. मनविंदर सिंह खैरा (पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष एवं किसान नेता) की स्मृति में ओपन क्रास कंट्री रेस का आयोजन किया गया जिसमें यूपी और उत्तराखंड एथलेटिक्स के बालक- बालिका खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। दो किमी बालक दौड़ में हिम्मत सिंह प्रथम, उपेंद्र शर्मा द्वितीय, जीवन जोत तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

एक किमी बालिका वर्ग में संगीता प्रथम, सरिता द्वितीय, पूजा तृतीय स्थान पर रहीं। विजेता खिलाड़ियों को स्व. मनविंदर सिंह खैरा की पत्नी देवेंद्र कौर ने ट्रॉफी, ट्रैक सूट व नगद धनराशि देकर सम्मानित किया। कनाडा एनआरआई संदीप ग्रेवाल उर्फ सन्नी ने हिम्मत सिंह को पांच हजार और संगीता को ढाई हजार रुपये पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता लवदीप सिंह खैरा व संचालन वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता अखलाक अंसारी ने की। इस दौरान ओमिन्दर सिंह खैरा, गुरप्रीत सिंह खैरा, प्रदीप सिंह, कंचनपुरी सोसायटी अध्यक्ष जसविंदर सिंह, हुजूर अहमद, डॉ. डोरीलाल निशांत, प्रताप सिंह, एडवोकेट महेश पटेल, किसान आयोग सदस्य कारज गिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed