फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cyber thugs duped a man of lakhs of rupees by luring him of earning money online in rudrapur

घर बैठे पैसा कमाने का दिखाया सपना: फिर लगाया सवा छह लाख का चूना, टेलीग्राम ग्रुप बनाकर दिया धोखा; केस दर्ज

Wed, 15 May 2024 12:48 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 15 May 2024 12:48 PM IST
सार

रुद्रपुर में एक युवक को ऑनलाइन कमाई का झांसा देकर साइबर ठग ने सवा छह लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस ने साइबर ठग के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
Cyber thugs duped a man of lakhs of rupees by luring him of earning money online in rudrapur
ऑनलाइन ठगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

रुद्रपुर में एक युवक को ऑनलाइन कमाई का झांसा देकर साइबर ठग ने सवा छह लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस ने साइबर ठग के खिलाफ केस दर्ज किया है।

वार्ड 39 जगतपुरा निवासी दीपक नैनवाल ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि 27 अप्रैल की सुबह अज्ञात नंबर से उसके मोबाइल पर कॉल आया था। कॉलर ने खुद को एक कंपनी का प्रतिनिधि बताते हुए ऑनलाइन काम करने का लालच दिया। उसकी हामी के बाद कॉलर ने उसे टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर ज्वाइनिंग कमीशन के रूप में 200 रुपये का भुगतान किया। 28 अप्रैल को उसे टास्क देकर सात हजार रुपये जमा कराए गए और धनराशि लाभ सहित दस हजार रुपये होने की बात कही गई। जब उसने रुपये निकालना चाहा तो गलती बताकर खाता सीज कर दिया गया।

विज्ञापन


ये पढ़ें-  जब भाई बना हैवान: सात साल की बहन से दुष्कर्म किया, खाने का लालच देकर ले गया था घर; अब मिली 20 साल की सजा
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसके बाद खाता शुरू कराने के लिए 27,450 रुपये का भुगतान कराया गया और फिर से 1,88,000 रुपये जमा कराए गए। उसकी ओर से जमा की गई धनराशि को लाभांश सहित डेशबोर्ड पर 3,36,000 रुपये दर्शाया गया। जब उसने रुपये निकालने चाहे तो गलती बताकर खाता दोबारा सीज कर दिया गया। इसके बाद खाता शुरू कराने के लिए 3,76,000 रुपये मांगे गए। उसने बताए गए खातों में आरटीजीएस व यूपीआई के माध्यम से राशि जमा कर दी।


इसके बाद राशि को लाभांश सहित 8,61,000 रुपये दर्शाया गया। धनराशि बड़ी होने का हवाला देकर चार बार में आहरित करने का निर्देश दिया गया। इसके तहत प्रथम आहरित धनराशि 5000 रुपये उसके खाते में भुगतान कर दिया गया। जब उसने 2,25,000 रुपये आहरित करना चाहा तो उसकी गलती दर्शाकर फिर खाता सीज कर दिया। उससे धनराशि निकालने के लिए 8,95,000 रुपये का भुगतान करने का निर्देश दिया गया। इस पर उसे ठगी का संदेह हुआ और उसने भुगतान करना बंद कर दिया। 28 अप्रैल से 30 अप्रैल तक उसने 6,25,900 रुपये बताए गए बैंक खातों और यूपीआई आईडी में ट्रांसफर किए थे। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed