फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   cyber thago ne account se Uday 56,000 rupaye

साइबर ठगों ने खातों से उड़ा लिए 56 हजार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 10:42 AM IST
विज्ञापन
cyber thago ne account se Uday 56,000 rupaye
पंतनगर। शुक्रवार सुबह दस बजे पंतनगर निवासी राजन रस्तोगी के मोबाइल पर 9045221206 से कॉल आई, जिसमें उसने स्वयं को उनका साला रवींद्र बताते हुए कहा कि उसे किसी फौजी से 25 हजार रुपये लेने हैं। यह कहीं बाहर पोस्टिंग पर जा रहे हैं। यदि यह चले गए तो मेरा पैसा एक साल के लिए रूक जाएगा। मैं गूगल नहीं चलाता हूं, इसलिए आपके पास फौजी का बार कोड भेज रहा हूं। मेरा पैसा आप अपने मोबाइल पर गूगल से ट्रांसफर कर लो, मैं आपसे बाद में ले लूंगा। मैंनेे गूगल प्रयोग करने से मना किया तो उसने कहा कि परिवार में जो भी प्रयोग करता हो उसके अकाउंट में ट्रांसफर करवा लो। इसके बाद मैंने गूगल प्रयोग कर रहे अपने छोटे भाई राजीव रस्तोगी एवं उसके दोस्त कमलेश बिष्ट का मोबाइल नंबर दे दिया।
विज्ञापन
ठगो ने व्हाट्सअप नंबर 8302367588 से दोनों के  नंबरों पर अपना बार कोड भेजा, जिसे स्कैन करते ही राजीव के खाते से छः हजार जबकि कमलेश के खाते से 50 हजार रूपए चले गए। तत्काल दोनों के अकाउंट ब्लाक करने के बाद पुनः ठगों का फोन आया कि अपना पेटीएम दे दीजिए, निकली धनराशि उसमें ट्रांसफर कर देता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed