फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cyber fraud of lakhs from a youth in the name of share trading in rudrapur

Rudrapur: दोस्ती गांठ कर घोंटा विश्वास का गला, लड़की ने इंग्लैंड की शेयर कंपनी में मुनाफे का झांसा देकर की ठगी

Mon, 28 Apr 2025 12:52 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 28 Apr 2025 12:52 PM IST
सार

रुद्रपुर सन सिटी फाजलपुर महरौला निवासी अजय सिंह ठगी का शिकार हुए हैं। एक लड़की ने पहले उनसे दोस्ती गांठी, फिर इंग्लैंड की शेयर ट्रेडिंग कंपनी में अत्यधिक मुनाफा कमाने का लालच देकर लाखों की ठगी कर ली। पीड़ित ने तहरीर दी।

विज्ञापन
Cyber fraud of lakhs from a youth in the name of share trading in rudrapur
साइबर ठगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शेयर ट्रेडिंग कंपनी में मुनाफे के नाम पर आए दिन लोग कंगाल हो रहे हैं। अब सन सिटी फाजलपुर महरौला निवासी अजय सिंह इसका शिकार हुए हैं। एक लड़की ने पहले उनसे दोस्ती गांठी, फिर इंग्लैंड की शेयर ट्रेडिंग कंपनी में अत्यधिक मुनाफा कमाने का लालच देकर 7,59,093 रुपये ठग लिए। पीड़ित ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन कुमाऊं परिक्षेत्र रुद्रपुर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

अजय सिंह ने बताया कि 26 मार्च को व्हाट्सएप नंबर पर एक लड़की ने फोन किया। उसने अपना नाम गांधीनगर (गुजरात) निवासी आरोशी ठक्कर बताया। दोनों की अच्छी दोस्ती हो गई। लड़की ने बताया कि वह इंग्लैंड की एक शेयर मार्केटिंग कंपनी में एचआर हेड है। वह ट्रेडिंग कंपनी में प्रतिदिन पैसा लगाकर अच्छा लाभ कमाती है।

विज्ञापन

26 मार्च को उनके मोबाइल पर आरोशी के व्हाट्सएप नंबर 447397060820 से लिंक आया और व्हाट्सएप ग्रुप ज्वॉइन करने के लिए कहा गया। इस पर वह 868 इन्वेस्टमेंट एंड कम्यूनिकेशन ग्रुप नाम के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ गए। इसमें छह लोग थे। ग्रुप में शेयर ट्रेडिंग के बारे में जानकारी दी जाती थी और सदस्य मुनाफा का स्क्रीनशॉट साझा करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर उसने भी लिंक के माध्यम से अकाउंट बनाया। इस दाैरान अपना पूर्ण विवरण भरा और खाते का सत्यापन करने के लिए अपने डिजिटल हस्ताक्षर, आधार कार्ड भी साझा किए। फिर अपने आईसीआईसीआई बैंक के बचत खाते से 7000 रुपये ट्रांसफर किए। इस पर ब्याज सहित खाते में 8268 रुपये का लाभ दिखाया गया। दूसरी बार 30,000 रुपये डालने पर 36,969 रुपये का लाभ दिखाया गया। अच्छा मुनाफा होते देख उन्होंने 11 ट्रांजेक्शन के जरिये 7,59,093 रुपये जमा कराए। बाद में उन्हें ग्रुप से हटा दिया गया। इस पर उन्हें ठगी का अहसास हुआ।

पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। साइबर ठगी के मामले में लोगाें को जागरूक होना होगा। जब शिकार हो जाते हैं तब लोगों को ठगी का पता चलता है। - अरुण कुमार, प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed