{"_id":"5780ce474f1c1b62437f9fbb","slug":"current-seemingly-dropped-from-the-roof-of-the-mechanic-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से छत से गिरा मैकेनिक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट लगने से छत से गिरा मैकेनिक, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, दिनेशपुर (ऊधमसिंह नगर)।
Updated Sat, 09 Jul 2016 03:43 PM IST
विज्ञापन
दिनेशपुर (ऊधमसिंह नगर)। करंट से झटका लगने से छत से गिरे युवक की मौत हो गई। वह यहां अपने मामा के घर रहकर बिजली मैकेनिक का काम करता था। गांव फकलूर कला थाना भोता जिला बरेली निवासी रंजीत कुमार (20) यहां वार्ड तीन चंदनगढ़ निवासी अपने मामा जगदीश विश्वास के घर रहकर बिजली मैकेनिक का कार्य करता था।
विज्ञापन
बृहस्पतिवर रात आनंदखेड़ा के एक गांव में एक व्यक्ति के घर ब्रह्मभोज का कार्यक्रम था। रंजीत ने वहां पंडाल में लाइटें लगाई थी। कार्यक्रम के बाद रंजीत लाइटें खोल रहा था, इस बीच वह करंट की चपेट में आकर सिर के बल सड़क पर गिर पड़ा। उसे तत्काल चिकित्सक के पास ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन