फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Current came down from the pole, calf and dog got caught in it

Udham Singh Nagar News: पोल से उतरा करंट, बछड़ा और कुत्ता चपेट में आया

Tue, 10 Feb 2026 01:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 10 Feb 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Current came down from the pole, calf and dog got caught in it
काशीपुर। आर्यनगर में सोमवार सुबह नौ बजे एक बिजली के खंभे में करंट उतर गया जिसकी चपेट में एक बछड़ा और कुत्ता आ गया। स्थानीय लोगों ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों को फोन किया लेकिन किसी ने भी फोन नहीं उठाया। तीन घंटे बाद एक लाइनमैन ने आकर समस्या को दूर किया।
विज्ञापन

मोहल्ला आर्यनगर में एक गैस एजेंसी के पास लोहे के बिजली के पोल पर सोमवार सुबह से करंट उतर रहा था। स्थानीय लोगों ने बताया कि एक बछड़ा पोल के पास पहुंचा तो उसे करंट लगा और वह छिटककर दूर जा गिरा। बाद में एक कुत्ते को भी करंट लग गया। सुनील सिंह ने बताया कि उन्होंने एसडीओ टाउन और अधीक्षण अभियंता को फोन किया, लेकिन किसी ने उठाया नहीं। कुछ देर बाद जेई अजहर ने फोन उठाया और लाइनमैन को भेजकर समस्या का निदान किया। स्थानीय रूप किशोर ने बताया कि करीब 12 बजे पोल पर उतर रहे करंट को ठीक किया गया।
विज्ञापन



कोट...
सुबह नौ बजे से एक बजे तक ऊर्जा निगम के एमडी के साथ रामनगर में बैठक थी। बैठक में सभी जोन के अधिकारी थे इसलिए फोन नहीं उठा सके। - अर्जुन प्रताप सिंह, अधीक्षण अभियंता, ऊर्जा निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed