{"_id":"616c817c0d0a86527b15d025","slug":"cultural-programme-sitarganj-news-hld4417205170","type":"story","status":"publish","title_hn":"उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ने गुरुद्वारा साहिब के दरबार में मत्था टेका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ने गुरुद्वारा साहिब के दरबार में मत्था टेका
विज्ञापन
नानकमत्ता में च्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को सरोपा देकर सम्मानित करते गुरुद्वारा प्रधान से?
- फोटो : SITARGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने परिजनों के साथ गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब के दरबार में मत्था टेक प्रसाद ग्रहण किया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से उन्हें सरोपा व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
नैनीताल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश राघवेंद्र सिंह चौहान रविवार को परिजनों के साथ ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब पहुंचे। डीएम रंजना राजगुरु तथा एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने उनकी अगवानी की। मुख्य न्यायाधीश ने परिजनों के साथ गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब के श्री हरमिन्दर साहिब के दरबार में मत्था टेक प्रसाद ग्रहण किया।
श्री चौहान ने गुरुद्वारा परिसर स्थित पवित्र पंजा साहिब, पवित्र सरोवर, अजायब घर के साथ ही गुरुद्वारा छेवी पातशाही के दर्शन किए। गुरुद्वारा प्रबंधक रणजीत सिंह से गुरुद्वारे के इतिहास की जानकारी ली। मुख्य न्यायाधीश ने परिजनों के साथ लंगर भी छका। यहां पहुंचने पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सेवा सिंह ने उन्हें सरोपा तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। वहां एसडीएम सितारगंज तुषार सैनी, सीओ खटीमा मनोज ठाकुर, रंजीत सिंह ढिल्लों, सुखबन्त सिंह भुल्लर, बलदेव सिंह चीमा आदि थे।