{"_id":"616b29b8853b851f682b84ec","slug":"cultural-programme-sitarganj-news-hld441617959","type":"story","status":"publish","title_hn":"रावण के दरबार में नहीं हिला सके अंगद का पांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रावण के दरबार में नहीं हिला सके अंगद का पांव
विज्ञापन
सितारगंज पर्वतीय रामलीला मंचन में रावण अंगद संवाद करते स्थानीय कलाकार।
- फोटो : SITARGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्वतीय रामलीला मंचन में तीसरे दिन अंगद रावण संवाद का सुंदर मंचन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक सौरभ बहुगुणा ने मंचन का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि रामलीला मंचन से हमें अपनी सनातन संस्कृति की पहचान होती है।
शुक्रवार रात आयोजित मंचन में स्थानीय कलाकार डिप्टी रेंजर धीरेंद्र पंत ने रावण और अपर श्रमायुक्त कमल जोशी ने अंगद का सुंदर मंचन किया, जिसमें रावण के दरबार में शांतिदूत के रूप में पहुंचे अंगद ने राम से बैर त्याग सीता को वापस करने की सलाह दी, लेकिन रावण को सलाह समझ में नहीं आई।
तब अंगद ने रावण के दरबार में अपना पैर जमाकर चुनौती देते हुए कहा कि दरबार में यदि कोई मेरा पैर हटा देगा तो श्रीराम की सेना बिना युद्ध किए लौट जाएगी। पूरे दरबारी जोर लगाते हैं। इसके बाद भी कोई वीर अंगद का पैर तक नहीं हिला सका। अंत में स्वयं रावण उठता है तो अंगद अपना पैर हटाकर कहते हैं ़िक मेरा पैर क्यों पकड़ते हो, जाकर श्रीराम के चरण पकड़ो तो कल्याण होगा।
विज्ञापन
वहां ऊधमसिंह नगर डिस्ट्रिक्ट को आपरेटिव बैंक के चेयरमैन गोपाल सिंह रावत, उत्तरांचल सांस्कृतिक विकास समिति के अध्यक्ष गोपाल सिंह बिष्ट, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय सलूजा, राजेंद्र बिष्ट, डीके पंतोला, राजेश शैली, खजान चंद्र जोशी, सतीश उपाध्याय, पार्वती कपिल, नारायण गिरी गोस्वामी, मनोज बिष्ट, इंदर सिंह मेहरा आदि थे।