फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cultural programme.

हरि बोल के साथ विश्व शांति की कामना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Cultural programme.
दिनेशपुर में मेला कमेटी की शांति सभा मे बोलते वक्ता। - फोटो : RUDRAPUR
दिनेशपुर। प्राचीन भारतीय संस्कृति एवं सनातन धर्म की रक्षा का संकल्प, विश्व में शांति की कामना और साधु विदाई के साथ हरि मंदिर में चल रहा तीन दिवसीय महावारूणी स्नान महोत्सव संपन्न हो गया। बृहस्पतिवार को हुई शांति सभा में आचार्य विवेकानंद महाराज ने हरि भक्तों से ठाकुर हरिचांद के 12 आज्ञाओ का पालन करने और उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। अंतिम दिन सुबह मुख्य कार्यक्रम की शुरुआत प्रभात कीर्तन और हरि लीलामृत ग्रंथ के पाठ से हुई।
विज्ञापन

धर्मालोचना में वक्ताओं ने ठाकुर हरिचांद के जीवन और उनके द्वारा दलित एवं शोषितों के लिए किए गए संघर्ष पर चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि ब्राह्मण कुल में जन्म लेने के बाद भी दलितों और निर्बल वर्ग के उत्थान के लिए ठाकुर जी के योगदान को नहीं भुलाया जा सकता। आचार्य विवेकानंद महाराज ने मतुआ अनुयाइयों से काम, क्रोध, लोभ, मोह, माया त्याग कर माता पिता के प्रति कर्तव्य का पालन करने और सभी धर्मों का आदर करने की अपील की। उन्होंने प्रतिदिन मतुआ संप्रदाय का प्रमुख ग्रंथ श्री हरि लीलामृत का पाठ करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

विवेकानंद महाराज ने कई लोगों को दीक्षा देकर मतुआ संप्रदाय में शामिल किया। इसके बाद साधु विदाई कार्यक्रम हुआ। जय हरि बोल के नारों के बीच विश्व मंगल की कामना की गई। मंदिर परिसर के आसपास विशाल मेला अभी भी चल रहा है। अंतिम दिन मेले में भारी भीड़ जुटी। लोगों ने जमकर खरीदारी की। कार्यक्रम संपन्न होने पर आयोजन समिति के अध्यक्ष निखिल बढ़ोई, स्थाई समिति के अध्यक्ष सुधीर राय, शंकर मंडल, प्रशांत मालाकार, सुकुमार मंडल, आदित्य मलिक, शिशिर तरफदार, आदित्य सरकार ने सभी का आभार व्यक्त किया।

दिनेशपुर के श्री हरि मंदिर मे पूजा कर विश्व शांति की कामना करते विवेकानंद जी महाराज।

दिनेशपुर के श्री हरि मंदिर मे पूजा कर विश्व शांति की कामना करते विवेकानंद जी महाराज।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed