फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cultural programme.

महिलाओं ने एलईडी झालर बनाकर 90 हजार रुपये कमाए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Cultural programme.
हिमांशु जोशी। - फोटो : RUDRAPUR
गदरपुर ब्लॉक के 13 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने इस दीपावली पर्व के लिए 450 स्वदेशी एलईडी झालरें बनाकर 90 हजार रुपये की आमदनी की है। एक झालर का पैकेट महिलाओं ने 200 रुपये का बेचा है। सरकार की ओर से जल्द पांच लाख रुपये का बजट मिलने पर महिलाएं बड़े स्तर पर एलईडी झालर बना सकेंगी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गदरपुर ब्लॉक के 13 समूहों की महिलाओं को बैंक ऑफ बड़ौदा की आरसेटी संस्था की ओर से पिछले साल दिसंबर में छह दिवसीय एलईडी बल्ब और झालर बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। इसके बाद कलक्ट्रेट और विकास भवन में भी 26 जनवरी को महिलाओं के हाथों से तैयार की गई एलईडी झालरें लगाई गई थीं। ग्रामीण महिलाओं के इस हुनर की डीएम रंजना राजगुरू भी सराहना कर चुकी हैं।
विज्ञापन

गदरपुर के ब्लॉक मिशन मैनेजर तौफीक मियां ने बताया कि 35 महिलाओं ने आर्डर मिलने पर दीपावली पर्व के लिए 450 झालरें तैयार कर दीं थी। 10 से 13 मीटर लंबी प्रत्येक झालरों को 200 रुपये में बेचा गया है। बताया कि एलईडी झालरें पूरी तरह से स्वदेशी है। छह दिन के प्रशिक्षण में ही महिलाओं ने एलईडी झालर बनाना सीख लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गदरपुर ब्लॉक की महिलाओं को एलईडी झालर व बल्ब बनाने का प्रशिक्षण दिया गया था। महिलाओं की ओर से दीपावली के लिए झालरें बनाई गईं हैं। इन्हें अन्य समूह की महिलाओं व गांव में बेचा जाता है। झालरें पूरी तरह से स्वदेशी हैं। धीरे-धीरे महिलाओं की ओर से बड़े स्तर पर झालरें बनाई जाएंगी। फिर इन्हें ऑनलाइन भी बेचा जाएगा। -हिमांशु जोशी, परियोजना निदेशक, ग्राम्य विकास विभाग।

गदरपुर में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की ओर से बनाई गई एलईडी झालर।

गदरपुर में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की ओर से बनाई गई एलईडी झालर।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed