फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cultural programme

जयकारों के बीच निकाला मां नंदा का डोला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
Cultural programme
शांतिपुरी नं-2 स्थित नंदा देवी मंदिर परिसर में झोंड़ा नृत्य करतीं महिलाएं। - फोटो : RUDRAPUR
क्षेत्र में नंदाष्टमी धूमधान से मनाई गई। शांतिपुरी नंबर दो से परंपरागत वाद्य यंत्रों की धुनों और जयकारे के बीच मां नंदा देवी का डोला निकाला गया। इसके साथ ही मेले का भी आयोजन किया गया। क्षेत्र के शांतिपुरी नंबर चार में इस बार मेला स्थगित रहा।
विज्ञापन

ग्राम शांतिपुरी नंबर दो सत्संग आश्रम स्थित मां नंदा देवी मंदिर में कमेटी अध्यक्ष कुशल सिंह कोरंगा के नेतृत्व में बुग्यालों से लाए गए ब्रहम कमल के साथ माता के डोले की प्रतिष्ठा की गई। इसके साथ ही मेले का शुभारंभ किया गया। सोमवार की रात के तीनों पहर परंपरा अनुसार पूजा, अनुष्ठान, देव भोग, झोड़ा गायन एवं देव अवतरण का कार्यक्रम हुआ। मंदिर परिसर में लोगों ने हुड़के की थाप पर परंपरागत छपेली, भगनोल एवं चांचरी का गायन कर समा बांध दिया।
विज्ञापन

इसके अलावा महिलाओं ने झोड़ा नृत्य किया। रात भर लोगों ने इसका आनंद उठाया। मंगलवार की सुबह मंदिर परिसर से मां नंदा का डोला निकाला गया। जगह-जगह लोगों ने डोले में मां नंदा के दर्शन किए और सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के विभिन्न रास्तों से होकर डोला मंदिर परिसर पहुंचा, जिसके बाद पुजारियों ने भक्तों को प्रसाद वितरण कर सुख, शांति एवं खुशहाली का आशीर्वाद दिया। इधर मेले में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर खरीदारी की। बच्चों ने खिलौने खरीदने के साथ ही झूलों का आनंद उठाया। वहां पर प्रधान पुजारी बच्ची सिंह कोरंगा, प्रधान चंद्रकला कोरंगा, भगवती देवी, प्रेमसिंह कोरंगा, पं. देवकी नंदन जोशी, महेंद्र सिंह, भगत सिंह, पुष्कर सिंह आदि मौजूद रहे।

शांतिपुरी नंबर-2 में मां नंदा देवी का डोला ले जाते लोग।

शांतिपुरी नंबर-2 में मां नंदा देवी का डोला ले जाते लोग।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed