{"_id":"613a60278ebc3e6be87d9be9","slug":"cultural-programme-rudrapur-news-hld4373959149","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री श्याम मित्र मंडल ने निकाली भव्य निशान यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री श्याम मित्र मंडल ने निकाली भव्य निशान यात्रा
विज्ञापन
गदरपुर के मुख्य बाजार से निकलती निशान यात्रा।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से नगर में भव्य निशान यात्रा निकाली गई। यात्रा में इस्कॉन मंदिर रुद्रपुर से पहुंची टीम ने भजनों की प्रस्तुतियों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। हाथों में ध्वजपताका के लिए महिला श्रद्धालु और श्री श्याम मित्र मंडल के सेवादारों ने जय श्री श्याम का जयघोष किया।
श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से 11 सितंबर को अनाज मंडी परिसर में दूसरी बार भव्य श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। इसमें चंडीगढ़ के प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल अपने भजनों की प्रस्तुति देंगे।
इससे पूर्व श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से श्री सनातन धर्म मंदिर से भव्य विशाल निशान यात्रा निकाली गई। यात्रा मुख्य बाजार से गूलरभोज रोड एवं पंजाबी कॉलोनी होते हुए अनाज मंडी स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचकर समाप्त हुई। वहां पर श्री श्याम मित्र मंडल के प्रधान गोल्डी गाबा, वेद राज बजाज, विनोद भुसरी, राजेंद्रपाल सिंह, अजीत भुसरी, सोमनाथ छाबड़ा, जरनैल सिंह काली, अजय खेड़ा सहित अनेक मौजूद रहे। (संवाद)