{"_id":"6037fbe58ebc3ee8ee599b5b","slug":"cultural-programme-rudrapur-news-hld4161651187","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिखों के सातवें गुरु हरराय साहिब का मनाया प्रकाश पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिखों के सातवें गुरु हरराय साहिब का मनाया प्रकाश पर्व
रुद्रपुर आदर्श कालोनी गुरुद्वारे में गुरु की महिमा का बखान करते ग्रंथी।
- फोटो : RUDRAPUR
Link Copied
सिखों के सातवें गुरु हरराय साहिब के प्रकाश पर्व पर आदर्श कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा में धार्मिक दीवान सजाया गया। रागी जत्थों ने सबद-कीर्तन कर संगत को निहाल किया। महिला सतसंगियों ने गुरुवाणी शबद गायन कर कार्यक्रम की शुरूआत की।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को गुरमीत सिंह ने गुरुवाणी कीर्तन कर संगत को निहाल किया। कथावाचक गुरपेज सिंह ने गुरु की महिमा का बखान कर बताया कि गुरु हरराय साहिब ने धर्म की कीर्ति और परमात्मा का नाम जपने और मानव के उत्थान के लिए दवाखाना खोला था। इसमें लोगों के रोगों का निशुल्क इलाज किया गया। उस दौरान बादशाह शाहजहां का पुत्र दारासिकोह बीमार हो गया था। तब गुरु हरराय साहिब ने उसका इलाज कर स्वस्थ किया था।
विज्ञापन
उसके बाद दारासिकोह भी गुरु का भक्त बन गया था। बताया कि गुरु राय साहिब अपने पूरे जीवन में लोगों को सत्य की राह पर चलने का उपदेश देते रहे। इस दौरान अटूट लंगर भी बरता गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। वहां गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी आदर्श कॉलोनी व नानक नामलेवा संगत कारसेवा में जुटी रही।
रुद्रपुर के आदर्श कालोनी गुरुद्वारे में गुरु पर्व पर सजा धार्मिक दीवान।- फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।